अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
ASI Shot Dead in Amritsar: पंजाब के अमृतसर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अमृतसर में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
- Written By: प्रिया जैस
मृतक एसआई जोगा सिंह (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ASI Joga Singh Murder: पंजाब के अमृतसर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। अमृतसर में दिनदहाड़े एक एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार की सुबह ड्युटी पर जा रहे एक एसआई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। माना जा रहा है कि यह एक सुनियोजित हत्या है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर में एसएआई जोगा सिंह हमेशा की तरह अपने घर से सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका। चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही वह रूके आरोपियों ने बिना किसी बात के उन पर अचानक गोलियां चला दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो गए।
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम और पुलिस विभाग
घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इलाके को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। तो वहीं, पुलिस विभाग आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
SSP ग्रामीण, सोहेल मीर ने दी जानकारी
अमृतसर SSP ग्रामीण, सोहेल मीर ने जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह अधिकारियों को एक रिपोर्ट मिली कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर पुलिसकर्मी ASI जोगा सिंह का शव मिला है। सूचना मिलते ही, मजीठा के मौजूदा SHO तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शव का मुआयना करने के बाद, यह पाया गया कि उस पर गोली लगने का जख्म था।
#WATCH | Amritsar, Punjab | SSP Rural, Sohail Mir says, “This morning, authorities received a report about the dead body of ASI Joga Singh, a police employee, found on the Fatehgarh Churi Majitha Road. Upon receiving the notification, the current SHO Majitha immediately arrived… pic.twitter.com/3gi0hJ24pD — ANI (@ANI) May 24, 2026
इसके बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां फोरेंसिक और तकनीकी टीमें मौजूद हैं। यह घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई है, और निजी दुश्मनी, रोड रेज और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस बारे में और जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
पुलिस महकमे में शोक का माहौल
अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। दिनदहाड़े एएसआई की हत्या को लेकर अमृतसर पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह पुरानी रंजिश चलते आपराधिक दुश्मनी का मामला हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इस घटना ने आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए है।
