15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!

BSF India-Pakistan Border: अमृतसर के दाओके गांव में BSF ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
bsf jawan amritsar border
बीएसएफ जवान सौजन्य-IANS
Updated on

Amritsar Border Infiltration: 15 अगस्त को लेकर भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा बलों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से बड़ी खबर सामने आई। अमृतसर में दाओके गांव में कंटीले तारों की बाड़ के पास BSF ने पाकिस्तान से आए एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना घरिंडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई।

फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) जवानों की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।

तड़के सुबह हुई घटना

यह घटना तड़के सुबह डाके गांव के पास कंटीले तारों वाली सीमा पर हुई, जहां सुरक्षा बल रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। BSF जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के पास झाड़ियों में कुछ हलचल देखी। जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को बाहर आने को कहा। कुछ देर बाद व्यक्ति बाहर निकला और कंटीले तारों वाली सीमा की बाड़ की ओर चलने लगा।

जवानों ने उसे वहां जाने से रोकने के लिए बार-बार चेतावनी जी और रुकने को कहा। लेकिन व्यक्ति नहीं रूका और सीमा की ओर बढ़ने लगा। इसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग कर दी और वह मौके पर ही मारा गया। इस घटना की जानकारी तुरंत घरिंडा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अब पुलिस मृतक की पहचान और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

पहचान बनी मिस्ट्री

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से कोई प्रतिबंधित सामान, संदिग्ध चीजें या पहचान-पत्र बरामद नहीं हुए। मृतक की पहचान और राष्ट्रीयता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीमा पार से तस्करी और घुसपैठ की लगातार कोशिशों के बीच पंजाब सीमा पर कड़ी सुरक्षा को देखते हुए यह घटना अहम है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति सीमा पर लगी बाड़ के पास क्यों गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com