Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस हिरासत से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा फरार, फायरिंग की और पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी

Aam Aadmi Party के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर लगे बलात्कार के गंभीर आरोपों के बाद मंगलवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद वह फायरिंग कर पुलिस हिरासत से फरार हो गए।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 02, 2025 | 12:21 PM

हरमीत सिंह पठानमाजरा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra: विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को लेकर पुलिस का दावा है कि फरार होने के दौरान पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में उनके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के बाद जैसे ही उन्हें थाने ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उनके साथियों ने स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पठानमाजरा को फरार करा दिया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि स्कॉर्पियो का पीछा किया जा रहा है।

बलात्कार केस में हो रही थी गिरफ्तारी

यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जो खुद को विधायक की पत्नी बता रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि हरमीत ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली, जबकि वह पहले से विवाहित थे। प्राथमिकी में बलात्कार, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और यौन शोषण जैसे आरोप शामिल हैं। साथ ही, महिला ने अश्लील वीडियो भेजने और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

सम्बंधित ख़बरें

आरक्षित भूखंडों पर निर्माण से खुलेंगे नए अवसर: 40% निर्माण, 60% विकास-बेड़ेकर का नया मॉडल

उद्योग-आईटीआई साझेदारी से बनेंगे कुशल युवा, सीएसआर से कौशल विकास को नई दिशा

प्रदूषण के चलते मकबरा हो रहा काला, धुएं और कचरे से ऐतिहासिक धरोहर को खतरा

नासिक में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी को भव्य परेड; गिरीश महाजन ने किया ध्वजारोहण

पठानमाजरा ने वीडियो जारी कर लगाए थे आरोप

गिरफ्तारी से पहले हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है और उनकी आवाज को खामोश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि दिल्ली की टीम पंजाब की राजनीति में दखल दे रही है और उन पर पुराना केस लाद कर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

कौन हैं हरमीत सिंह पठानमाजरा?

हरमीत का राजनीतिक करियर पहले से ही विवादों में रहा है। 1994 में अकाली दल से राजनीति की शुरुआत करने के बाद वह कांग्रेस, पंजाब एकता पार्टी और मनप्रीत बादल की पार्टी में भी रह चुके हैं। 2020 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और 2022 के विधानसभा चुनाव में सनौर सीट से जीत दर्ज की थी।

पठानमाजरा अक्सर सरकार के अफसरों और अपने ही दल की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब में बाढ़ के हालात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। माना जा रहा है कि उनके बगावती रुख और विवादास्पद छवि के चलते भी पार्टी और प्रशासन के बीच तनाव बना हुआ था।

यह भी पढे़ं:- अवैध रूप से रह रहे विदेशियों पर कसेगा शिकंजा, तुरंत होंगे डिपोर्ट, इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट लागू

क्या बोले विधायक के वकील बिक्रमजीत

इस पूरे मामले में विधायक के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं। उनका दावा है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हो सकता है और महिला की पृष्ठभूमि भी संदिग्ध है, जिन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

Aap mla harmeet singh pathanmajra absconded from police custody opened fire and rammed his car into police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 12:09 PM

Topics:  

  • AAP
  • Latest Hindi News
  • Punjab
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.