Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तू सिर्फ केजरीवाल दे इशारेया ते नचदा’, भगवंत मान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी…दिल्ली की तरह जाएगी पंजाब की सत्ता!

दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सुर्खियों से गायब हो गए थे। पंजाब में विपश्यना पर गए AAP सुप्रीमों ने अब एक नया पैंतरा खेला है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 21, 2025 | 08:16 PM

राहुल गांधी, रवनीत बिट्टू, भगवंत मान और केजरीवाल (फोटो- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सुर्खियों से गायब हो गए थे। पंजाब में विपश्यना पर गए AAP सुप्रीमों ने अब एक नया पैंतरा खेला है। उन्होंने पंजाब का प्रभारी मनीष सिसौदिया को बनाया और दिल्ली की जिम्मेदारी सौरभ भरद्वाज को सौंपी है। हालांकि स्वयं केजरीवाल अब क्या करेंगे इस पर स्पष्टता नहीं है।

वहीं इन अहम संगठनात्मक नियुक्तियों से पहले पंजाब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया था। वो यह है कि करीब 2 साल से आंदोलनरत किसानों से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को मुक्त करवाने का। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले में अरविंद केजरीवाल की भी सहमति थी।

किसानों की आप को पंजाब में खा जाएगी?

राजनीति के जानकारों का मानना है कि जिस तरह से किसानों के आंदोलन को खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर से खत्म करवाया गया। इससे पंजाब के किसानों में आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार से नाराजगी बढ़ेगी। कुछ लोगों का तो कहना है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने इस फैंसले पर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी ली है। दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद पंजाब में सरकार में ही सरकार बची हुई है। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि यह फैसला अगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरे और सत्ता से हाथ धोना पड़ जाए।

“तू सिर्फ केजरीवाल दे इशारेया ते नचदा”

पंजाब पुलिस द्वारा किसानों पर कार्रवाई और आंदोलन को खत्म करने के बाद भाजपा और कांग्रेस के एक बार फिर सुर मिल गए। दोनों ही पार्टी के नेताओं ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मान पर केजरीवाल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के सीएम सत्ता में बने रहने के लिए किसानों को दांव पर लगा रहे हैं। बिट्टू ने कहा, “तू सिर्फ केजरीवाल दे इशारेया ते नचदा। तूने सत्ता में बने रहने के लिए पूरे पंजाब और किसानों को दांव पर लगा दिया। तू देखेगा कि केजरीवाल का कुछ नहीं होगा, लेकिन पंजाब के लोग तुझे किसी गांव में घुसने नहीं देंगे।”

देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

 किसानों के मुद्दे को कांग्रेस ने लपका

वहीं कांग्रेस जो अब पंजाब मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है, उसके कई नेताओं ने किसानों का समर्थन करते नजर आए। कांग्रेस सांसद राजा वडिंग, भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

Aap made big mistake by removing farmers congress and bjp have their eyes on punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 08:16 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Congress
  • Punjab News

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी की आज से विदेश यात्रा, 4 दिनों में जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान का करेंगे दौरा, ये होंगे फायदे

2

‘बिहार का बेटा अध्यक्ष बना’, नितिन नबीन की ताजपोशी पर गदगद मनोज तिवारी

3

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम से जुड़ने लगे उत्तर भारतीय, ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद

4

‘नेता जी एक, वोट अनेक’, कांग्रेस का बड़ा खुलासा! कहा- वोट चोर रंगे हाथों पकड़ा गया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.