पंजाब में शुरू हुआ ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’, केजरीवाल ने कहा- पिछली सरकार ने राज्य को अंधकार में डुबोया
पंजाब की आप सरकार ने राज्य व्याप्त नशाखोरी के खिलाफ युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान चलाया है। इस अभियान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे। पिछली सरकार ने पंजाब को अंधकार में डुबो दिया।
- Written By: Saurabh Pal
भगवंत मान और केजरीवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
होशियारपुरः आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पिछली सरकारों पर राज्य में नशे की समस्या को पनपने देकर पंजाब को अंधकार में डुबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है। केजरीवाल राज्य सरकार के अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत यहां जलालपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल ने कहा, ‘‘नशे की समस्या 5-10 दिन में नहीं आती। पिछली सरकारों ने पंजाब को इस प्रकार अंधकार में डुबा दिया कि ऐसा लगता था मानों अब कोई उम्मीद नहीं बची है।”
आप संयोजक ने कहा कि लेकिन मुझे खुशी है कि ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया है। नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उनके परिसरों को ध्वस्त किया जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र भी खोले जा रहे हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोग अपने गांवों और इलाकों को नशा मुक्त रखने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रत्येक गांव को जिम्मेदारी लेनी होगी और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
पंजाब: फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और पिक-अप में जोरदार टक्कर, 9 की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
केजरीवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पंजाब के 13,000 से अधिक गांवों में अब युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें व्यस्त रखने के लिए खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों की सुविधा के साथ-साथ जिम की सुविधाएं भी होंगी। प्रत्येक गांव में पांच सेट खेल उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।
Weather Update: दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाया कोहराम, जानें देशभर में कैसा है मौसम का हाल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभा को संबोधित करते हुए नशे की समस्या को लेकर पिछली सरकारों की आलोचना की। मान ने जलालपुर गांव के लोगों की युवाओं को नशे की लत से उबारने की पहल के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे की लत से उबर चुके हैं और अब दूसरों की मदद कर रहे हैं, वे सबसे अच्छे प्रशिक्षक हैं। अगर गांव में कोई अब भी नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने में मदद करें।
