’10 साल का सच आ जाता सामने’, वोट चोरी पर राज ठाकरे का सनसनीखेज दावा, बोले- मैंने 2016 में…
Raj Thackeray on Vote Chori: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। राज ठाकरे ने सनसनीखेज दावा करते हुए चुनाव आयोग की मंशा का खुलासा किया है।
- Written By: प्रिया जैस
राज ठाकरे (सौजन्य-IANS)
Raj Thackeray: देश भर में वोट चोरी में को लेकर माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी कूद पड़े है। राज ठाकरे ने वोट चोरी को लेकर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। राज ठाकरे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि देश में पिछले 10 सालों से वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल से यह चल रहा है, जिसकी जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए थी।
राज ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर ने भी मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भी मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया था, तब चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव जीतना है तो सभी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की गहन जांच करनी होगी।
10 साल का सच सामने आ जाएग
राज ठाकरे ने कहा जब सरकार और विपक्ष दोनों ही आरोप लगा रहे थे, तब चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस मामले को दबा दिया। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग इसकी जांच नहीं करेगा क्योंकि उसे डर है कि पिछले 10 सालों की वोट चोरी का सच सभी के सामने आ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में रिकॉर्ड 99% वोटिंग, क्या महाविकास आघाड़ी में हुई बड़ी क्रॉस वोटिंग?
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
क्या कहता है दल-बदल कानून, क्या सच में शिवसेना UBT के बागी सांसदों के लिए खड़ी होगी कोई बड़ी मुश्किल?
यह भी पढ़ें – ‘बैनरबाजों को वोट मत दो’, देवाभाऊ और पवार होर्डिंग पर भड़के डिप्टी सीएम अजित
ठाकरे ने किसी का भी नाम न लेते हुए आरोप लगाया कि इतने सालों में वोट चुराकर सरकारें बनाई गईं है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में मनसे की ओर से उतरे उम्मीदवार इसलिए हारे क्योंकि उन्हें मिले वोट उन तक नहीं पहुंच पाए।
2016 से मुद्दा उठा रहे राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि वे इस मुद्दे को 2016 से उठा रहे है। इसके लिए उन्होंने शरद पवार, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी समेत अन्य विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर बात की थी और 2107 में मैंने चुनावों का बहिष्कार करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि अगर हमें चुनाव में सफल होना है तो इस वोट चोरी का पर्दाफाश करना होगा। ठाकरे ने प्रत्येक कार्यकर्ता से मतदाता सूची की अच्छी तरह जांच करने का आग्रह किया, तभी असली जनादेश सुरक्षित रहेगा।
