CJP मार्च पर भड़के संजय निषाद: विपक्ष को बताया बिना दिशा वाली मिसाइल, युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप

CJP March: CJP के मार्च पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष को 'बिना दिशा वाली मिसाइल' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।
Sanjay Nishad lashes out at CJP march: Calls opposition a directionless missile, accuses them of misleading youth
संजय निषाद (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sanjay Nishad On CJP March Opposition Protest: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए सीजेपी के मार्च पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल "बिना दिशा वाली मिसाइल" की तरह हैं और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। संजय निषाद ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राजनीतिक प्रशिक्षण के बजाय भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। सोनम वांगचुक के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि वे एक बुद्धिजीवी हैं, लेकिन गलत लोगों के साथ जुड़कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने लोकतांत्रिक विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि हर आंदोलन संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के दायरे में होना चाहिए। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और स्टार्टअप संबंधी सोच की सराहना करते हुए कहा कि भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वंदे मातरम से जुड़े विधेयक का स्वागत किया और राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी रिपोर्ट को लेकर कहा कि अब फैसला न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है तथा सभी को उसकी प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर प्रतिक्रिया

सोनम वांगचुक की तीन शर्तों पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, वे एक बुद्धिजीवी हैं लेकिन ऐसे लोगों के साथ जुड़कर वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। हमारी सरकार उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष पहले ही गांधी और अंबेडकर के आदर्शों के साथ धोखा कर चुका है। कोई भी विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए।

लोकतांत्रिक विरोध की दी नसीहत

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करना और उनके लिए बेहतर कानून बनाना है। लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना और उनके हित में कानून बनाना है। उन्होंने कहा आगे कहा कि राजनीति एक अभिभावक की तरह होती है। जनता के पैसे और जनता के हितों की रक्षा करना ही राजनीति का उद्देश्य है। जब स्वस्थ विचार और स्वस्थ सरकार होगी, तभी जनता के हित में अच्छे कानून बन सकेंगे।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर पीएम मोदी की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत के युवाओं और स्टार्टअप को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि देश ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह इंटरमीडिएट में थे, तब भी नए प्रयोगों के बारे में सोचते थे और आज हाइड्रोजन ऊर्जा जैसी तकनीक देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बन रही है।

वंदे मातरम विधेयक का किया स्वागत

उन्होंने कहा जिस देश के पास ऊर्जा होगी, वही देश आगे बढ़ेगा। भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इससे देश की प्रगति को नई गति मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वंदे मातरम से जुड़े विधेयक पेश किए जाने पर संजय निषाद ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवाद से जुड़ा विषय है और देश के लिए बलिदान देने वाले सभी वर्गों और समुदायों का सम्मान होना चाहिए।

राम मंदिर मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया

मंत्री संजय निषाद ने कहा देश को आजादी दिलाने में जिन लोगों ने योगदान दिया, उन सभी राष्ट्रवादियों का सम्मान होना चाहिए। ऐसे लोगों के सम्मान से जुड़ी पहल का स्वागत किया जाना चाहिए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपे जाने पर संजय निषाद ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सच्चाई सामने लाने की बात कही है। उन्होंने कहा अब एसआईटी की रिपोर्ट न्यायालय के पास है। इसे सार्वजनिक करना है या नहीं, इसका फैसला न्यायालय करेगा। अगर कोई गलती हुई है तो उसकी जांच होगी। सभी को न्यायालय के आदेश का सम्मान करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com