Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: CM कैंडिडेट को लेकर सचिन पायलट ने किया खुलासा, क्या तेजस्वी यादव को लगेगा झटका?

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं है, उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 11, 2025 | 01:57 PM

‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’, कन्हैया कुमार, सचिन पायलट, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : करीब 6-7 महीने के अंदर बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर यहां का सियासी पारा काफी तेजी से चढ़ने लगा है। बिहार की जनता का भरोसा पाने के लिए एक-से-बढ़कर एक दिग्गज नेता बिहार में डेरा डाले हुए हैं। कभी पीएम मोदी का दौरा रहता है, तो कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ जाते हैं।

बिहार के इस चुनावी माहौल में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पिछले कई दिनों से बिहार में ही डेरा डाले हुए हैं। बीते 27 दिनों से कन्हैया कुमार ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ कर रहे हैं, जिसका समापन आज पटना में हो रहा है। बता दें, इस यात्रा की शुरुआत बीते महीने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से हुई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में बेरोजगारी, पलायन और युवाओं की अनदेखी के खिलाफ जनजागरण फैलाना था।

सचिन पायलट ने केंद्र और बिहार सरकार पर साधा निशाना

ध्यान देने वाली बात यह है कि पटना में यात्रा के समापन पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पटना यहां पहुंचे हुए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा है। सचिन पायल ने कहा, “बिहार के युवाओं के साथ बार-बार धोखा हुआ है, जो वादे किए गए थे, वो अब तक अधूरे हैं। ” सचिन पायल तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर बोला कि बहुमत मिलता है तो कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान से मिलकर आगे विचार किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

एप्स्टीन से था जुड़ा था 2010 में सिब्बल को मिला पुरस्कार, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस भड़की

हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी…ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया ‘सीक्रेट’ मैसेज वाला VIDEO

PM मोदी का फ्लाइट टिकट कैंसिल… कांग्रेस ने क्यों पीएम के लिए किया था बुक? ट्वीट से बढ़ा सियासी ट्विस्ट

कांग्रेस विधायक की करतूत वायरल, रोहित बोहरा विधानसभा में कर रहे थे अश्लील इशारा, Video देखें

कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं है, उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा। कन्हैया ने दोहराया कि बिहार से हो रहे लगातार पलायन को रोकना होगा और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है।

राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि यात्रा के समापन से पहले गुरुवार को कन्हैया ने पटना के गुरुद्वारा से यात्रा शुरू की थी। सदाकत आश्रम में झंडोत्तोलन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश में कार्यक्रम की शुरुआत की और पूरे दिन रैली का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह बिहार के युवाओं के साथ खड़ी है।

Sachin pilot made revelation about cm candidate can tejashwi yadav get shock in bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Congress
  • JDU
  • Kanhaiya Kumar
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.