2020 में बिहार चुनाव तीन चरणों में हुए थे। उस समय एनडीए ने कुल 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जिसमें बीजेपी 74, जेडीयू 43 और अन्य सहयोगियों को 8 सीटें मिली थी। महागठबंधन ने 110 सीटों पर कब्जा जमाया था जिसमें आरजेडी 75 और कांग्रेस को 19 सीट मिली थीं। नीतीश कुमार सीएम बने और वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू का दबदबा रहा।