- Hindi News »
- Politics »
- Nishikant Dubey Statement Backlash Bihar Opposition Constitution Narrative Congress Targets Modi Govt
दुबे का बयान करवाएगा बिहार में नुकसान! विपक्ष के ‘संविधान बचाओ’ नैरेटिव को मिलेगी धार, कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार
कांग्रेस नेता ने कहा, सुप्रीम कोर्ट को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। पार्टी नेता जयराम रमेश ने सत्तारूढ़ पार्टी पर सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर संविधान बचाओ नैरेटिव को धार देने की कोशिश की है।
रमेश ने कहा, ‘वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक बात कह रहा है कि जब कोई कानून बनता है तो आपको संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ नहीं जाना चाहिए और अगर कानून संविधान के खिलाफ है तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा, सुप्रीम कोर्ट को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है। जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा की ओर से टिप्पणियां आई हैं और कांग्रेस ने उस पर प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं…संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक ही बात कह रहा है… pic.twitter.com/EW18KwKmAl — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2025
इससे विपक्ष के ‘संविधान बचाओ’ नैरेटिव को फिर से बल मिलने की संभावना है। जो भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में अगर यह नैरेटिव दोबारा हावी हुआ तो बीजेपी को नुकसान होना तय है। इसका उदाहरण हम लोकसभा चुनाव में देख चुके हैं।
सर्वोच्च अदालत पर टिप्पणी
निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि अगर कोर्ट खुद कानून बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए उन्होंने CJI संजीव खन्ना पर भी विवादित टिप्पणी की थी।
राजनीति से संबंधित सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने यह भी कहा था कि इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार हैं और सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। उन्होंने कहा था, अगर हर चीज के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए।
‘आप राष्ट्रपति को निर्देश कैसे दे सकते हैं?’
दुबे ने कहा, ‘आप (CJI) नियुक्ति अधिकारी (राष्ट्रपति) को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति CJI की नियुक्ति करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। क्या आप उस संसद को निर्देश देंगे? …आपने नया कानून कैसे बनाया? उन्होंने कहा, “किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के अंदर फैसला लेना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी।”
Nishikant dubey statement backlash bihar opposition constitution narrative congress targets modi govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












