- Hindi News »
- Politics »
- Chhagan Bhujbal Will Take Oath As Maharashtra Cabinet Minister Today
नाराज छगन की बल्ले-बल्ले! आखिरकार मिल गई फडणवीस कैबिनेट में एंट्री, भुजबल आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। 20 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुबह 10 बजे भुजबल शपथ लेंगे। मंत्री पद न मिलने पर छगन भुजबल ने कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
- Written By: आकाश मसने

छगन भुजबल (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। 20 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुबह 10 बजे भुजबल शपथ लेंगे। छगन भुजबल पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में हाशिए पर थे। मंत्री पद न मिलने पर छगन भुजबल ने कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद अब पार्टी की ओर से छगन भुजबल का राजनीतिक पुनर्वास किया जा रहा है।
इन घटनाक्रमों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। चर्चा है कि राज्य के आगामी स्थानीय निकायों की पृष्ठभूमि में ओबीसी समुदाय के एक महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में छगन भुजबल को मंत्री पद दिया जा रहा है। वे नासिक जिले के येवला विधासभा सीट से विधायक हैं।
राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण परिपत्र भी जारी किया है। इस परिपत्र में जानकारी जारी की गई है कि महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया है। यह शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम मुंबई के राजभवन में आयोजित किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
कल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
भुजबल को मिल सकता है ये विभाग
छगन भुजबल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग सौंपा जा सकता है। यह विभाग पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के पास था, लेकिन उनके मंत्री पद से इस्तीफा के बाद से यह विभाग राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार संभाल रहे हैं।
छगन भुजबल का मंत्री बनना एनसीपी के लिए खास
सियासी पंडितों का मानना हैं कि महाराष्ट्र कैबिनेट में छगन भुजबल का शामिल होना एनसीपी के लिए राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। खासकर तब जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को बांठिया समिति की सिफारिशों के अनुसार ओबीसी आरक्षण के तहत स्थानीय और नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया चार महीने में पूरी करने को कहा है।
वक्फ कानून पर आज लगेगी अंतरिम रोक? सुप्रीम कोर्ट करेगा मामले की सुनवाई
बगावती तेवर भी दिखा चुके
राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने तथा बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार 2.0 में मंत्री पद कटने के कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल बेहद नाराज थे। भुजबल लगातार बगावती तेवर अपनाए हुए थे। वह कई बार अजित पवार पर भी सीधा हमला बोल चुके हैं।
Chhagan bhujbal will take oath as maharashtra cabinet minister today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














