Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, निकाय चुनाव में गोगोई की मिट्टी पलीद…भाजपा ने मारी बाजी

असम निकाय चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने 300 जिला परिषद सीटें और 1436 आंचलिक पंचायत सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद की 72 सीटें और आचंलिक पंचायत की 21 सीटें जीती हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 13, 2025 | 10:16 PM

हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुहावटीः असम पंचायत चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने 300 जिला परिषद सीटें और 1436 आंचलिक पंचायत सीटें जीती हैं। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्ट एजीपी ने राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीम एनडीए ने 2025 के असम पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। लोगों का जनादेश हमारे कल्याणकारी शासन का शानदार समर्थन और 2026 की ओर बढ़ते हमारे विश्वास का एक मजबूत प्रदर्शन है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

सम्बंधित ख़बरें

योगी राज में ब्राह्मणों का अपमान…मायावती ने पकड़ी BJP की दुखती रग, 2027 चुनाव के लिए चला 2007 वाला दांव

BMC मेयर पद के लिए BJP ने रितु तावड़े पर ही क्यों लगाया दांव? जानिए इस फैसले के पीछे के 5 बड़े कारण

मणिपुर संकट से कैसे निपटेगी मोदी सरकार… राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियां क्या-क्या?

पहली नहीं, दूसरी बार मुंबई को मिलेगा BJP का मेयर, रितु तावड़े का विनोद तावड़े से क्या है संबंध ?

बता दें कि भाजपा की निकाय चुनाव में बंपर जीत कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि असम में पिछले विधानसभा चुनाव बहुमत से ज्यादा पीछे नहीं थी। 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि अगामी विधानसबा चुनाव 2026 में भाजपा से सत्ता छीन लेंगे, लेकिन निकाय चुनावों ने कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दिया है। निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव से सेमीफाइनल माना जा रहा था। अब इस चुनाव के बाद भाजपा पूरे जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

कांग्रेस की हालात खराब

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि एनडीए को जिला परिषद में 76.22 प्रतिशत और आंचलिक पंचायत में 66 प्रतिशत वोट मिले हैं। आंचलिक पंचायत में भाजपा ने 1265 सीटें और एजीपी ने 171 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद की 72 सीटें जीती हैं, और यह केवल 18 प्रतिशत है। कांग्रेस ने आंचलिक पंचायत की 21 प्रतिशत सीटें जीती हैं। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी ने आंचलिक पंचायत की 66 प्रतिशत सीटें जीती हैं। उन्होंने आगे कहा कि असम पंचायत चुनाव के नतीजे असम में स्पष्ट रूप से सत्ता समर्थक लहर का संकेत देते हैं।

मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों ने कांग्रेस की इज्जत बचाई

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “2018 की तुलना में, हमने सीट और वोट शेयर में 26 प्रतिशत से अधिक की व्यापक वृद्धि देखी है। ये परिणाम 2026 के चुनावों से एक साल पहले और 2024 के लोकसभा चुनावों में असाधारण प्रदर्शन के एक साल बाद आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों को छोड़कर, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने राज्य के हिंदू बहुल क्षेत्रों में जिला परिषद की लगभग 100 प्रतिशत सीटें जीती हैं।

Bjps bumper victory in assam local body elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 10:16 PM

Topics:  

  • Assam
  • BJP
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.