-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Bjp President Nitin Navin State Presidents Meeting Strategy Rajya Sabha Election
आगामी चुनावों से पहले भाजपा की बड़ी बैठक, आज प्रदेश अध्यक्षों संग मंथन करेंगे नितिन नवीन
- Written By: वंदना शर्मा
BJP State Presidents Meeting: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।

BJP National President Nitin Navin With PM Narendra Modi (सोर्स सोशल मीडिया)
BJP National President Nitin Navin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन प्रदेश नेतृत्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शेयर किए गए संदेश को प्रदेश अध्यक्षों तक अवगत कराएंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारियों की समीक्षा करना माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने 18 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की है। ऐसे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कोर ग्रुप के बीच हुई चर्चा को भी काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनावों के अलावा विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर भी रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
सोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को प्रदेश अध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा होने की संभावना है।
बूथ मजबूती और संगठन विस्तार पर जोर
भाजपा की अहम बैठक में संगठनात्मक रणनीति और आगामी चुनावों की तैयारियों पर व्यापक चर्चा होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता भी इस मंथन में शामिल होंगे। बैठक में राज्यों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा के साथ संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की योजना पर विचार किया जाएगा।
इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीतिक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
ये भी पढ़ें: सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत
संगठन विस्तार और वैचारिक प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस
भाजपा की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पार्टी का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान’ अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अभियान के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर संगठन को मजबूत करने और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व एकात्म मानववाद की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
Bjp president nitin navin state presidents meeting strategy rajya sabha election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMयोगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM












