लद्दाख में किसने लगाई आग? GEN-Z हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ, मालवीय ने जारी किया VIDEO
Amit Malviya: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लद्दाख में हिंसा भड़काने के पिछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडिया जारी कर बड़ा दावा किया है।
- Written By: पूजा सिंह
लद्दाख हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ (सौजन्य सोशल मीडिया)
Ladakh Violence: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। लद्दाख में मचे बवाल को लेकर एक सवाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हिंसा भड़काने के पीछे किसका हाथ है? भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दावा किया है कि, लद्दाख में हुई हिंसा में कांग्रेस पार्टी के एक स्थानीय नेता सक्रिय रूप से शामिल था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख में हुई हिंसा में कांग्रेस पार्टी का एक स्थानीय नेता सक्रिय रूप से शामिल था। मालवीय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लद्दाख में दंगा कर रहा यह व्यक्ति फुंतसोग स्टैनजिन त्सेपग है, जो कांग्रेस पार्टी के ऊपरी लेह वार्ड से पार्षद हैं।’
वीडियो जारी कर अमित मालवीय ने लगाया आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में यह कांग्रेस नेता साफ तौर पर भीड़ को उकसाते हुए और हिंसा में भाग लेते हुए नजर आ रहा है, जिसने भाजपा कार्यालय और हिल काउंसिल को निशाना बनाया। मालवीय ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में सवाल पूछते हुए लिखा, “क्या यही वह अशांति है जिसकी कल्पना राहुल गांधी कर रहे हैं?” फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
Navabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
नागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
नवभारत संपादकीय: युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराया, इथेनॉल का निर्माण व जलसंकट की चुनौती
This man rioting in Ladakh is Phuntsog Stanzin Tsepag, Congress Councillor for Upper Leh Ward. He can be clearly seen instigating the mob and participating in violence that targeted the BJP office and the Hill Council. Is this the kind of unrest Rahul Gandhi has been… pic.twitter.com/o2WHdcCIuC — Amit Malviya (@amitmalviya) September 24, 2025
ये भी पढ़ें : लद्दाख में पूर्ण राज्य की मांग पर बवाल, हिंसा में 4 की मौत, वांगचुक बोले-युवा पीढ़ी बंद करें बेवकूफी
J&K के पूर्व डीजीपी हिंसा को बताया चिंताजनक
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए खुद की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लेह और लद्दाख में हिंसा बेहद चिंताजनक है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जम्मू दशकों से राज्य का दर्जा मांग रहा है, फिर भी उसने कभी हिंसा का सहारा नहीं लिया। अपने लद्दाख के भाइयों और बहनों से मेरी हार्दिक अपील है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है।”
