Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Waqf Bill को लेकर ये क्या बोल दिए बिहार के डिप्टी सीएम, अब पूरे देश में बवाल होना तय

Waqf Amendment Bill: बिहार के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर ऐसी बात कह दी है कि बिहार की राजनीति ही नहीं बल्कि देश की सियासत में भी बवाल होना तय है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 05, 2025 | 10:38 AM

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : वक्फ बिल दोनों सदन से पारित हो चुका है। वक्फ बिल पारित होने से बिहार की राजनीति में अलग से भूचाल आया हुआ है। बिहार में जनता दल यूनाइटेड के लिए वक्फ संशोधन बिल, 2025 का समर्थन करना राजनीतिक रूप से भारी पड़ गया है। इस बिल को लेकर जेडीयू के पांच मुस्लिम नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस अगले 6-7 महीने के अंदर बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में सीएम नीतीश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने वालों को देशद्रोही माना जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा। यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है।

डिप्टी सीएम बोले यह पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान है

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “जो लोग वक्फ संशोधन का पालन नहीं करने की धमकी दे रहे हैं, उन्हें जेल जाना होगा। यह पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान है। यह नरेंद्र मोदी सरकार है।” उन्होंने कहा, “यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में विधिवत पारित हो चुका है। जो लोग अभी भी कह रहे हैं कि वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे, वे देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

पप्पू यादव की जाएगी सांसदी? कानूनी चक्रव्यूह में फंसे पूर्णिया सांसद, 31 साल पुराने केस में आया बड़ा फैसला

मौत के सामने फरिश्ता बन खड़े हुए दारोगा जी, 38 सेकंड में बचीं दो जिंदगियां, देखें इमोशनल Video

Bihar Budget 2026: बिहार में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, इस विभाग पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने खोला खजाना, 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश; महिला और युवाओं के लिए ये खास ऐलान

आपको बता दें भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बिहार के डिप्टी सीएम के इस विवादास्पद बयान के कारण बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बवाल हो सकता है। बिहार डिप्टी सीएम के वक्फ बिल वाले बयान से देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ सकता है।

इस बीच, बीते गुरुवार को विधेयक की आलोचना करने वाले जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने शुक्रवार को कहा, “जो कातिल है वही मुंशीफ है, किससे न्याय मांगे।” जेडीयू भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का तीसरा सबसे बड़ा घटक है और उसने विधेयक का समर्थन किया है।

जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कही ये बात

जेडीयू एमएलसी गौस ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा, “अगर भाजपा वास्तव में मुसलमानों के कल्याण के बारे में सोच रही है, तो वह न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा आयोग और न्यायमूर्ति आर सच्चर समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू क्यों नहीं कर रही है?” एक अन्य जेडीयू नेता और पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भी विधेयक के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था और पूर्वी चंपारण के एक जिला नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने पार्टी छोड़ दी थी।

राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सीएम नीतीश चाहते थे विवादास्पद हिस्सों का समाधान

जदयू के एक वरिष्ठ मुस्लिम नेता ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया से कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि पार्टी द्वारा विधेयक को समर्थन दिए जाने पर नीतीश कुमार को पूरी तरह से विश्वास में लिया गया है या नहीं। हमारी जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार चाहते थे कि पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने से पहले विधेयक के विवादास्पद हिस्सों का समाधान किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

Bihar deputy cm vijay kumar sinha says on waqf bill uproar in indian politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 10:36 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • JDU
  • Nitish Kumar
  • Vijay Kumar Sinha
  • Waqf Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.