Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमंता का सिंहासन हिलाने की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, असम पहुंचेंगे खरगे और राहुल

Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi Assam Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज असम दौरे पर रहेंगे। यहां वह 2026 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 16, 2025 | 11:47 AM

हिमंता का सिंहासन हिलाने की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, असम पहुंचेंगे खरगे और राहुल

Follow Us
Close
Follow Us:

Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi Assam Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी बुधवार को असम के दौरे पर पहुंचेंगे। यहां वे राज्य के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के जिला, ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं की यात्रा के दौरान उनके समक्ष अपने विचार रख सकेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं की यात्रा को एकजुटता का शक्तिशाली प्रदर्शन बताया है।

गौरव गोगोई ने दी जानकारी

गोगोई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मैं कल असम में खरगे जी और राहुल गांधी जी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। उनकी यात्रा असम के लोगों के साथ एकजुटता का एक शक्तिशाली प्रदर्शन है।’ उन्होंने कहा, यह यात्रा ‘न्याय, सद्भाव और सभी के लिए समावेशी प्रगति के प्रति कांग्रेस पार्टी की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

I look forward to welcoming Shri @kharge ji and Shri @RahulGandhi ji to Assam tomorrow.

Their visit is a powerful show of solidarity with the people of Assam. It also reaffirms the Congress party’s shared commitment to justice, harmony, and inclusive progress for all. In these… pic.twitter.com/R94jD5Khcm

— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) July 15, 2025

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘इस चुनौतीपूर्ण समय में, उनकी उपस्थिति बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक को ताकत देगी।’ गौरतलब है कि गौरव गोगोई लोकसभा में विपक्ष के उपनेता भी हैं।

2026 के लिए बनेगी रणनीति

कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं की यह यात्रा असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस 2016 से राज्य की सत्ता से दूर है। यही वजह है कि वह इस बार ऐसी रणनीति तैयार करने की कोशिश में है जिससे वह पुनः सत्ता में वापसी कर सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम में आजादी के बाद से 1978 तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। लेकिन 1978 में यहां जनता पार्टी ने पहली बार कुर्सी पर कब्जा किया। इसके बाद 1980 से 1985 तक कांग्रेस तो 1985 से 1991 तक असम गण परिषद की सरकार रही।

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा और राज्यपाल…नए BJP अध्यक्ष से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी!

इसके बाद 1991 तक कांग्रेस ने फिर सूबे की बागडोर संभाली लेकिन अगले ही चुनाव यानी 1996 में फिर से असम गणपरिषद ने कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। लेकिन साल 2001 में जब तरुण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी तो 2016 तक अनवरत चलती रही। वहीं, 2016 से यहां बीजेपी सत्ताधीश है।

Assam politics congress plans move against himanta rahul kharge visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 07:38 AM

Topics:  

  • Assam Politics
  • Congress
  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

3

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

4

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.