Uttarakhand Politics: बीजेपी में शामिल हो रहे कांग्रेस के 10 विधायक! उत्तराखंड की सियासत में आया भूचाल
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मथुरा दत्त जोशी ने मुख्य विपक्षी दल के 10 विधायकों के BJP में शामिल होने के संबंध में एक बयान दिया है। जोशी का कहना है कि ये विधायक शीघ्र कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो जाएंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
देहरादून : बीजेपी नेता के एक बयान से उत्तराखंड में सियासी पारा हाई हो गया है। दरअसल, भाजपा नेता मथुरा दत्त जोशी के 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने वाले बयान से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने तगड़ा पलटवार किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि भाजपा में कांग्रेस के कई नेता पहले ही जा चुके हैं। उनसे सत्ताधारी दल में उथल-पुथल मची है। अब कांग्रेस के लिए कोई वैकेंसी नहीं बची है।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मथुरा दत्त जोशी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के संबंध में एक बयान दिया है। मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि ये विधायक शीघ्र कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
काम नहीं आई चन्नी की चाल! कांग्रेस हाईकमान ने दिया दो टूक संदेश, वड़िंग ही रहेंगे पंजाब के अध्यक्ष
मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात
कांग्रेस नेताओं को मथुरा दत्त जोशी के बयान ने चौंकाया
अहमदाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से एकजुटता का मंत्र लेकर उत्तराखंड लौटते ही कांग्रेस नेताओं को मथुरा दत्त जोशी के बयान ने चौंका दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।
ऐसे में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में ऐसे प्रदेशों में पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया, जहां विधानसभा चुनाव आने वाले वर्षों में होने तय हैं। मथुरा दत्त जोशी के बयान को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
देश की राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
करन माहरा का पलटवार
इस पूरे मामले को लेकर उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मथुरा दत्त जोशी पर पलटवार किया है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि जोशी से पहले कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए। इससे भाजपा के नेताओं में बेचैनी का माहौल है। सत्ताधारी दल में उथल-पुथल मची है। उन्हें यही लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में अब कांग्रेस के लिए वैकेंसी फुल है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी विधायकों के कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
