Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फिर दूल्हा-दुल्हन बने अभिरा-अरमान, वायरल हुई नई वेडिंग एलबम

Abhira Armaan Wedding Album: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान एक बार फिर से विवाह के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी कुछ बेहद खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 30, 2026 | 08:58 AM
Follow Us
Follow Us:
1 / 6

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा घटनाक्रम पर नजर डालें तो इस समय पूरा ध्यान अरमान की गंभीर बीमारी पर केंद्रित है। काफी मान-मनौव्वल और मुश्किलों के बाद आखिरकार अभिरा ने अरमान को इस बेहद जरूरी ऑपरेशन के लिए राजी कर लिया है।

2 / 6

अरमान की इस रजामंदी के बाद पूरे पोद्दार परिवार ने राहत की सांस ली है और साथ ही यह बड़ा ऐलान भी कर दिया है कि वे अब दोनों की शादी करवाकर ही दम लेंगे। लेकिन अरमान की भूलने की पुरानी बीमारी एक बार फिर से गंभीर रूप धारण कर रही है, जो अभिरा-अरमान के आने वाले कल को पूरी तरह प्रभावित करने वाली है।

सम्बंधित ख़बरें
1

‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब

2

‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है

3

जैस्मिन संग शादी की चर्चा पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, बोले- ‘रिश्तेदारों से ज्यादा इंस्टाग्राम वाले पीछे पड़े

4

YRKKH Spoiler: मौत से पहले अरमान का आखिरी तोहफा! अभिरा बनेगी पोद्दार परिवार की नई मालकिन

3 / 6

इस बार की शादी पोद्दार खानदान में बहुत ही खास और इमोशनल होने जा रही है। जब विद्या ने सभी को शादी में शामिल होने के लिए कहा, तब अभिरा ने ही उसे यह अहसास कराया कि अरमान के दिल में अपनी फैमिली के लिए कितनी गहरी जगह है। इस बात को समझते ही परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

4 / 6

पारिवारिक कलह दूर होने के बाद अब पोद्दार फैमिली के सभी मेंबर पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। हमेशा आराम की जिंदगी जीने वाले पोद्दार खानदान के लोग अब खुद अपने हाथों से विवाह का आलीशान मंडप तैयार कर रहे हैं।

5 / 6

शादी के खास मौके के लिए अभिरा और अरमान ने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग के बेहद खूबसूरत कपड़े पहने हुए है, जिसमें दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। इस ग्रैंड वेडिंग में जहां एक तरफ पूरा परिवार सैलिब्रेशन में डूबा रहेगा, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी घटनाएं घटेंगी जो सबको इमोशनल कर देंगी।

6 / 6

शादी में मायरा और मुक्ति भी अपने माता-पिता की इस खास जर्नी का हिस्सा बनने के लिए पहुंच चुकी हैं। लेकिन इन तमाम खुशियों के बीच अरमान का अचानक अभिरा का नाम भूल जाना माहौल को गमगीन कर देगा, जिसके बाद अभिरा अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएगी।

Yeh rishta kya kehlata hai abhira armaan wedding album goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 08:58 AM

Topics:  

  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.