जब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
West Bengal New CM: अज बंगाल को नया सीएम मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी समेत सभी शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तस्वीरों में देखिए कुछ खास पल-
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव नियुक्त पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदिराम टुडू के साथ आज यानी शनिवार को कोलकाता में आयोजित समारोह में मिले और शुभकामनाएं दीं।
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि भी मौजूद रहे। पीएम ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी।
भारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
बंगाल के मिड-डे मील में बच्चों को नहीं मिलेंगे अंडे? ISKCON को कमान मिलते ही भड़की TMC, मचा सियासी बवाल
कोलकाता में गोदाम ढहने से 5 मजदूरों की मौत, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, 50 से अधिक मजदूर दबे
इस दौरान सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने अधिकारी को बधाई दी। सुवेंदु अधिकारी इस मौके पर भावुक होते नजर आए।
शुवेंदु अधिकारी के भावुक होने पर प्रधानमंत्री ने उनके कंधे पर हाथ रखकर बधाई दी। प्रधानमंत्री अधिकारी के कान में कुछ कहते हुए नजर आए जिसके बाद अधिकारी मुस्कुरा उठे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई। उन्होंने जनता से घनिष्ठ रूप से जुड़े नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। वे जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को बहुत करीब से जानते हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के कार्यकाल के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
सुवेंदु आधिकारी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बधाई दी। पश्चिम बंगाल में सरकार गठन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "मैं राज्य की जनता को बधाई देता हूं। आज रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।"
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिया- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी जी तथा मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रिगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं आप सभी के अनुभवी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल “सोनार बांग्ला” के संकल्प को साकार करते हुए प्रगति, समृद्धि एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित करेगा।
