Wedding Anniversary: आपकी भी है शादी की सालगिरह, तो कल्याणी प्रियदर्शन के इन स्टाइल से लें इंस्पिरेशन

Anniversary Outfit Ideas: वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ खास पहनना है, तो कल्याणी के खूबसूरत एथनिक लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। साड़ी से लेकर अनारकली तक, ये लुक आपके खास दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
Wedding anniversary kalyani priyadarshan ethnic looks inspiration.
कल्याणी प्रियदर्शनफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Wedding Anniversary Outfit Ideas
एनिवर्सरी के लिए सिल्क साड़ी बेहद शानदार और क्लासी चॉइस है। कल्याणी की तरह खूबसूरत ब्लाउज, झुमके और हल्के मेकअप के साथ इसे स्टाइल करें। शाम के सेलिब्रेशन के लिए ये लुक काफी एलिगेंट लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
अगर एनिवर्सरी पर साड़ी से कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो ये कलरफुल लहंगा ट्राई कर सकती हैं। बहुत ज्यादा हैवी लहंगे की जगह हल्का और आरामदायक लहंगा चुनें। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी रखें।फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
एनिवर्सरी की शाम या डिनर के लिए वेलवेट सूट काफी खूबसूरत लगेगा। गहरे रंग का सूट पहनकर उसके साथ हल्की जूलरी और हील्स कैरी करें। इस तरह आपका लुक बेहद शटल और सौम्य बना रहेगा।फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
अगर घर पर या परिवार के साथ छोटा-सा एनिवर्सरी सेलिब्रेशन है, तो कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ सुंदर ब्लाउज, झुमके और हल्का मेकअप रखें। सिंपल लुक में भी आप काफी खूबसूरत लग सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
कॉटन-सिल्क साड़ी लुक उन महिलाओं के लिए बढ़िया इंस्पिरेशन है, जिन्हें ज्यादा हैवी कपड़ों के बजाय सादगी पसंद है। हल्की साड़ी के साथ खूबसूरत ब्लाउज और मिनिमल जूलरी पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना सकती है। फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
थोड़ा ग्लैमरस लेकिन ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनें। ग्रीन जैसे गहरे रंग के साथ गोल्डन कढ़ाई काफी सुंदर लगेगी। साड़ी पर मिनिमम ज्वेलरी रखने से साड़ी उभरकर दिखेगी। फोटो.सोशल मीडिया
Wedding Anniversary Outfit Ideas
साड़ी संभालना पसंद नहीं है, तो अनारकली सूट एक अच्छा ऑप्शन है। हल्की कढ़ाई या खूबसूरत नेकलाइन वाला अनारकली चुनें। इसके साथ स्टेटमेंट झुमके और हील्स पहनकर आप एनिवर्सरी के लिए बिल्कुल तैयार हो सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com