विजय ने अपनी ही फैन से कर ली थी शादी, फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
साउथ एक्टर थलापति विजय की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। साल 1996 में विजय चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन यानी संगीता विजय से ऑटोग्राफ मांगी। इस पहली मुलाकात में विजय को संगीता पसंद आ गई।
- Written By: सोनाली झा
साउथ के दिग्गज एक्टर थलापति विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। विजय आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म नालया थीरपू से किया। इस फिल्म में वह लीड एक्टर थे। हालांकि, विजय की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
विजय ने साउथ के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। विजय दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के साउथ डेब्यू फिल्म में विजय नजर आ चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय एक फिल्म के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। विजय की नेट वर्थ 420 करोड़ रुपये हैं। विजय ने अब तक 64 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
थलापति विजय की वाइफ का नाम संगीता हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। साल 1996 में विजय चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन विजय से ऑटोग्राफ मांगी। इस पहली मुलाकात में विजय को संगीता पसंद आ गई।
विजय और संगीता ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया। 25 अगस्त 1999 में विजय ने संगीता से शादी रचा ली। विजय क्रिश्चियन धर्म के हैं और संगीता तमिल हिंदू हैं। ऐसे में कपल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की गई।
विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। विजय की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आने वाले हैं। आज उनकी फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होगा। इसकी घोषणा शुक्रवार हो गई थीं।
