Velvet Fashion Trend: इस साल फिर ट्रेंड में लौटा वेलवेट, शादी-पार्टी में ऐसे पाएं रॉयल लुक

Velvet Trend 2026: वेलवेट अब सिर्फ सर्दियों की शाम में ही नहीं पहना जाता है। साड़ी से लेकर लहंगे और अनारकली तक, इस रिच फैब्रिक को नए अंदाज में स्टाइल किया जा रहा है। जानें 6 स्टाइलिंग आइडिया।
velvet-fashion-trend-wedding-outfit-ideas.
वेलवेट फैशन ट्रेंडफोटो.सोशल मीडिया
Updated on
Velvet Fashion Trend
वेलवेट का रिच टेक्सचर और गहरा रंग इसे फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए खास बनाता है। 2026 के वेडिंग सीजन में इसे सिर्फ भारी विंटर आउटफिट की तरह नहीं, बल्कि साड़ी, ब्लाउज, अनारकली और जैकेट में भी नए तरीके से पहना जा रहा है। फोटो.सोशल मीडिया
Velvet Fashion Trend
शादी या रिसेप्शन के लिए वेलवेट साड़ी एक स्टाइलिश ऑप्शन है। ब्लैक, वाइन, डीप ग्रीन और बरगंडी जैसे शेड्स वेलवेट के टेक्सचर को और उभारते हैं। अगर साड़ी हैवी है, तो ज्वेलरी को थोड़ा बैलेंस रखें, ताकि पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भारी न लगे। फोटो.सोशल मीडिया
Velvet Fashion Trend
अगर आपको पूरा वेलवेट आउटफिट ज्यादा भारी लगता है, तो सिर्फ वेलवेट की ब्लाउज बनवाएं। हल्की सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। डीप नेक, फुल स्लीव या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज डिजाइन इसे मॉडर्न टच दे सकते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Velvet Fashion Trend
वेलवेट अनारकली इस फैब्रिक को पहनने का एक और खूबसूरत तरीका है। जरी, जरदोजी या एम्ब्रॉयडरी के साथ इसका लुक और रिच हो जाता है। वेलवेट अनारकली में जरदोजी और आरी वर्क जैसे डिटेलिंग वाले लुक बेहद जंचते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Velvet Fashion Trend
लहंगे में वेलवेट का इस्तेमाल खासकर वेडिंग और ईवनिंग फंक्शन के लिए किया जाता है। पूरा लहंगा वेलवेट रखने के बजाय वेलवेट ब्लाउज, बॉर्डर या जैकेट के साथ हल्के फैब्रिक को मिलाने से लुक ज्यादा बैलेंस्ड नजर आता है। फोटो.सोशल मीडिया
Velvet Fashion Trend
वेलवेट खुद काफी रिच और हैवी फैब्रिक है, इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज या भारी एम्ब्रॉयडरी करने की जरूरत नहीं होती। एक स्टेटमेंट नेकलेस, पोल्की ईयररिंग्स या हैवी चोकर में से किसी एक को ही हाइलाइट करें। दिन के फंक्शन में पूरा वेलवेट पहनने के बजाय ब्लाउज, जैकेट या बॉर्डर के रूप में इसे शामिल करें। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com