ह्यूमिडिटी ने छिन ली आपके चेहरे की रंगत, इन आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं वापस चमक
ह्यूमिडिटी त्वचा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। इस वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है औऱ अक्सर महंगे स्किन प्रॉडक्ट्स भी काम नहीं करते है। ऐसे में आपको कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
बदलते मौसम का असर अब चेहरे पर भी दिखने लगा है जहां पर हर कोई चिपचिपाहट, पिंपल्स और स्किन एलर्जी की समस्या से परेशान है। ह्यूमिडिटी, त्वचा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। इस वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है औऱ अक्सर महंगे स्किन प्रॉडक्ट्स भी काम नहीं करते है। ऐसे में आपको कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है जो चेहरे की रंगत बनाएं रखेगी।
आयुर्वेद में स्किन की रंगत बनाने के लिए यह नुस्खा बताया गया है। इसमें आप रोज सुबह गोल्ड, घी और शहद को एक चम्मच में लेकर सेवन करते है तो स्किन की रंगत बाहरी ही नहीं अंदर से भी निखर जाती है। सोना स्किन की रेडनेस और पिंपल्स को कम करता है और घी एंटीऑक्सीडेंट बनाएं रखता है इसके साथ शहद मॉइसचराइज करने का काम करता है।
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
चेहरे का ग्लो बनाएं रखने के लिए आप आम्रपाली चाय का सेवन कर सकते है। यह चाय पीने से शरीर का खून साफ होता है तो वहीं पर स्किन को ब्राइटनेस इससे मिलती है। इस चाय को पीने के लिए आप 3 ग्राम आम्रपाली चूर्ण को 300 ml पानी में 7 मिनट तक उबालें. छानकर इसे खाली पेट धीरे-धीरे पिएं। यह चाय स्किन के लिए फायदा दिलाती है।
_ Skin Care 4
चेहरे की रंगत उमस वाले माहौल में बनाएं रखने के लिए आप चेहरे के मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। आयुर्वेदिक चीजों की सहायता से आप फेस मास्क बना सकते है। जिसमें गुड़हल, लोध्र, मंजीष्ठा, चंदन, गुलाब, हल्दी, मसूर और केसर जैसी जड़ी-बूटियां का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन के लिए सीरम अच्छा होता है। यहां पर केसर सीरम को आप उमस भरे मौसम में लगाती है तो आपका चेहरा चमक जाता है। इसे बनाने के लिए केसर , एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर और ग्लिसरीन को मिला लें. हथेली पर 2-3 बूंदें लें, उंगलियों से चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें जब तक यह पूरी तरह स्किन में समा न जाए। रात भर रखने के बाद सुबह चेहरा धोने से फायदा मिलता है।
