देशभक्ति से भर दें माहौल, गणतंत्र दिवस पर स्कूल और ऑफिस में इन रंगोली डिजाइंस को करें ट्राई
Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस पर स्कूल और कॉलेज को सजाने के लिए ट्राई करें ये खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइंस। तिरंगा थीम और देशभक्ति से भर दें माहौल तो अच्छा लगेगा।
- Written By: दीपिका पाल
Republic Day 2026 Rangoli Designs: 26 जनवरी को हर साल की तरह गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है। इस पर्व के लिए देशभर में तैयारियों का दौर जारी है। स्कूल-कॉलेज हो या फिर ऑफिस में गणतंत्र दिवस के मौके पर आकर्षक रंगोली बनाई जाती है। अगर इस बार आप रंगोली की नई डिजाइन के बारे में कंफ्यूज हो रहे है तो लेटेस्ट रंगोली डिजाइन के बारे में आपको बता रहे है।
मोर डिजाइन वाली रंगोली -आप गणतंत्र दिवस के मौके पर इस रंगोली डिजाइन को बना सकते है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर भी मोर डिजाइन की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की मदद से शानदार मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
रंगोली में बनाए राष्ट्रीय ध्वज- आप गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन वाली रंगोली बना सकते है।यह डिजाइन न सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट रहेगी, बल्कि बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद यूनीक भी रहेगी।
फ्लोरल रंगोली- हर रंगोली की डिजाइन में फूलों का होना जरूरी है। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए भी फ्लोरल डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं।
अनाजों से बनाएं रंगोली- अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं और आप घर में मौजूद अनाजों की मदद से भी गणतंत्र दिवस के लिए शानदार रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको झंडे के रंग के अनाज जैसे चावल, मसूर और मूंग दाल का इस्तेमाल करना होगा। इन अनाज की मदद से आप गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन रंगोली तैयार कर सकते हैं।
फूल और पत्ती से बनाएं रंगोली- गणतंत्र दिवस के मौके पर नई डिजाइन बनाने की सोच रहे है तो इस डिजाइन को बना सकते है। इसके लिए फूलों और पत्तियों की मदद ले सकते हैं। आप सफेद और ऑरेंज रंग के फूलों और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर आसान तरीके से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
