इस बार लोहड़ी पर ट्राई कीजिए ये 5 परांदा हेयरस्टाइल, बालों की खूबसूरती के साथ मिलेगी जमकर तारीफ
Traditional Punjabi Hairstyle: लोहड़ी 2026 पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए अपनाएं 5 खूबसूरत परांदा हेयरस्टाइल। ये आसान और एलिगेंट हेयरस्टाइल आपको उत्सव में सबसे खास बनाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
Paranda Hairstyle Design for Lohri: लोहड़ी पर 13 जनवरी को मनाया जाने वाला है यह दिन सिख समुदाय के लिए सबसे खास दिन में से एक होता है। इस दिन लोग अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर तिल, गुड़, मूंगफली अर्पित करते हैं और लोकगीतों के साथ जश्न मनाते हैं। महिला हो या पुरुष इस त्योहार के मौके पर खूब सजते और संवरते है। इस मौके पर महिलाएं बालों में परांदा लगाती है और पंजाबी आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ 5 परांदा हेयरस्टाइल के बारे में जानकारी दे रहे है जो काम आएंगे।
सिंपल चोटी के साथ परांदा- यह स्टाइल लोहड़ी के लिए सबसे परफेक्ट लगता है। हैवी या अलग हेयरस्टाइल की बजाय लोग सिंपल हेयरस्टाइल में ही परांदा लगाकर बालों और खुद के लुक को निखार सकते है। इस स्टाइल में आप साधारण चोटी या पोनीटेल बनाकर उसमें रंगीन परांदा जोड़ सकती हैं। लाल, पीला, हरा या मल्टीकलर परांदा लोहड़ी के माहौल से पूरी तरह मेल खाता है और आपको एक सॉफ्ट व एलिगेंट लुक देता है।
Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में क्यों हो जाती है देरी? हर महिला को जाननी चाहिए ये बातें
2. फिशटेल चोटी के साथ परांदा- पंजाबी लुक को पूरा करने के लिए चोटी का स्टाइल बड़ा इंपोर्टेंट रोल अदा करता है। परांदा लगाने से हेयरस्टाइल का लुक बदल जाता है। फिशटेल पैटर्न में बुनी चोटी के बीच-बीच में परांदा लगाने से बालों में वॉल्यूम और चमक दोनों आती है। यह स्टाइल खासतौर पर लॉन्ग हेयर वाली महिलाओं पर बहुत खूबसूरत लगता है।
3. बन हेयरस्टाइल के साथ परांदा- लोहड़ी के मौके पर आप सजने-संवरने की सोच रही है तो इस स्टाइल आजमा सकते है। मध्यम या लंबे बालों को स्लीक बन में बांधकर उसके चारों ओर परांदा लपेटें या पीछे से अटैच करें। यहां पर हेयरस्टाइल पारंपरिक परिधानों के साथ परफेक्ट लगती है। इसमें ही आप हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल आउटफिट जैसे फुलकारी दुपट्टा या पटियाला सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
4. मल्टीकलर परांदा स्टाइल -लोहड़ी के मौके पर आप इस स्टाइल वाला परांदा अपने बालों के लिए लगा सकते है। यह बेहतरीन लुक देता है एकदम क्लासी।इसे आप साइड ब्रेड, फ्रेंच ब्रेड या हाफ-हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। यह स्टाइल यंग और फेस्टिव फील देता है।
5. मोती और घुंघरू वाला परांदा- आप लोहड़ी के मौके पर कुछ नया और यूनिक ट्राई करने की सोच रहे है तो यह स्टाइल चुन सकते है। कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो मोती, मिरर वर्क या घुंघरू वाले परांदे का चयन करें। यह परांदा हेयरस्टाइल न सिर्फ पारंपरिक लगता है बल्कि फोटो भी परफेक्ट बना देता है।
