लोहड़ी लुक को बनाएं खास, आजमा कर देखिए दुपट्टा स्टाइलिंग के 5 फैशनेबल आइडिया
Lohri Fashion Dupatta Styling: लोहड़ी पर ट्रेडिशनल लुक को बनाएं स्टाइलिश। जानिए दुपट्टा स्टाइलिंग के 5 फैशनेबल आइडिया, जो आपके सूट और पंजाबी लुक को देंगे खास और एलिगेंट टच।
- Written By: दीपिका पाल
Lohri Dupatta Drapping Ideas: लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाने वाला है। इस मौके पर महिला हो या पुरुष हर कोई स्टाइलिश नजर आते है। लोहड़ी पर पंजाबी सूट तो आप पहन लेते है लेकिन दुपट्टा को आप सिंपल रखने की बजाय कुछ नए तरीके से पहन सकते है। आप यूनिक स्टाइल में दुपट्टा पहन सकते है। इसके लिए आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 ट्रेंडी तरीके लेकर आए है जो त्योहार पर आपकी रौनक को बढ़ा देंगे।
बेल्ट स्टाइल ड्रेपिंग (The Belted Look): आप लोहड़ी पर सूट या कोई आउटफिट के साथ दुपट्टा पहन रहे है तो यह वाला ड्रेपिंग स्टाइल अपना सकते है। इसमें अपने दुपट्टे को एक कंधे पर रखें और कमर पर एक स्टाइलिश मेटल या एम्ब्रॉइडर्ड बेल्ट बांध लें। इस तरीके से आपका दुपट्टा बार-बार सरकता नहीं है बल्कि आपका फिगर अच्छा लगता है।
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
जैकेट स्टाइल (The Cape/Jacket Style) : आप लोहड़ी पर कुछ आउटफिट पहनने की सोच रहे है तो, इस तरह का स्टाइल चुन सकते है। इस तरीके के लिए आप दुपट्टे को दोनों कंधों पर पीछे से लाकर आगे की तरफ पिन करें ताकि यह एक केप या जैकेट जैसा लुक दे। इस तरह का लुक क्लासी और रॉयल भी नजर आता है।
पंजाबी कुलवी स्टाइल (Traditional One-Side Pin-up): आप लोहड़ी पर कुछ आउटफिट पहन लिए है और दुपट्टे के साथ कुछ स्टाइल करना चाहते है तो आपके लिए यह ड्रेपिंग स्टाइल बेस्ट होता है। इसके लिए आप दुपट्टे को एक कंधे पर रखें और दूसरे किनारे को हाथ पर लपेटें या चूड़ियों/बंगलों के साथ पिन करें.यह एक परफेक्ट पंजाबी लड़की लुक देता है।
शोल्डर और हेड कवर लुक (Royal Head Veil): लोहड़ी पूजा पर आप अपने आउटफिट के साथ इस दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को चुन सकते है। दुपट्टे को सर पर रखा जाता है। यह पारंपरिक तरीका है इसमें लुक संस्कारी लगता है।
काउल नेक ड्रेप (Cowl Neck Style): दुपट्टे के दोनों सिरे कंधों पर पिन करें और बीच का हिस्सा गले के पास ‘V’ शेप की तरह नीचे लटकने दें.इससे आपका सूट का हेवी वर्क भी दिखता है और लुक भी मॉडर्न लगता है।
