गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मोल, शिक्षक हैं मेरे अनमोल, इन संदेशों से अपने शिक्षकों को करें नमन
अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले तमाम शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के लिए भारत में 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ (Teachers’ Day) मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में 5 सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है।भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे, उनका मानना था कि शिक्षक के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
हर किसी के जीवन में माता-पिता के अलावा एक मार्गदर्शक होता हैं जिसे शिक्षक का रूप दिया गया है। जिसकी दी हुई सीख और शिक्षा से हम अपने लक्ष्य को पाने में आसान बनते है। दुनियाभर के शिक्षकों को सम्मान देने के लिए आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा हैं इस मौके पर अगर आप अपने शिक्षको नमन करना चाहते हैं तो इन शुभकामना संदेश से करें।
एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है. क्योंकि गुरु ही होते हैं जो विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को टीचर्स डे (शिक्षक दिवस) मनाया जाता है। इस दिन को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जो भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान शिक्षक, और दार्शनिक थे।
शिक्षक के रूप में हमें आज हमें एपीजे अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक मिले हैं जिन्होंने देश को विज्ञान के मामले में ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सच्चे अर्थों में शिक्षण और ज्ञान के प्रति समर्पित था। उनके विचार और कार्य आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
शिक्षक दिवस स्कूलों औऱ कई शैक्षणिक संस्थानों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों के सम्मान में कई सारे आयोजन छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाते है।
