Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्दी के मौसम में इन जगहों पर सजते हैं अनोखे त्योहार, वेकेशन में घूमने का बनाएं प्लान

सर्दियों का मौसम अब शुरु हो गया है इस मौसम में दिसंबर के अंत तक स्कूलों में बच्चों के वेकेशन शुरु हो जाते है। सर्दियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है भारत में ऐसी जगहें जो आप एक्सप्लोर कर सकते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 27, 2024 | 08:42 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

Winter Indian Festival: सर्दियों का मौसम अब शुरु हो गया है इस मौसम में दिसंबर के अंत तक स्कूलों में बच्चों के वेकेशन शुरु हो जाते है। सर्दियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है भारत में ऐसी जगहें जो आप एक्सप्लोर कर सकते है। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में जहां पर मेले और त्योहार में प्रदेश की संस्कृति की झलक नजर आती है।

2 / 6

रण उत्सव गुजरात- सर्दियों में गुजरात घूमने का मजा ही कुछ और होता है यहां पर कच्छ में रण उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में राज्य की संस्कृति की झलक देखने के लिए मिलती है। यहां पर आपको हस्तशिल्प की चीजें देखने और पाक गुजरात के पारंपरिक व्यंजनों उंधियू, ढोकला, आदि का स्वाद भी ले सकते हैं। यह खास फेस्टिवल नवंबर से मार्च के बीच जारी रहता है।

सम्बंधित ख़बरें
1

NIT Budget 2026-27: नागपुर सुधार प्रन्यास ने पेश किया 1860 करोड़ का बजट, शहर को मिलेंगी ये सौगातें

2

PMFME योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार, 27.45 करोड़ निवेश, 10.52 करोड़ अनुदान से बदली तस्वीर

3

पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बचीं 7 जिंदगियां बीच समंदर में कराया लैंड

4

होली खेलने से पहले आजमाएं ये देसी जुगाड़, पानी में गिरने के बाद भी एकदम सेफ रहेगा फोन!

3 / 6

जैसलमेर मरुस्थल महोत्सव- भारत के दूसरे सांस्कृतिक राज्य राजस्थान की ओर चलते है यहां पर सर्दियों में कई अनोखे त्योहार मनाए जाते है। पुष्कर मेला के अलावा जैसलमेर में रेगिस्थान महोत्व मनाते है। यहां पर सबसे आकर्षण की चीज हैं रंग-बिरंगी पोशाक में सजे हुए ऊंटों को लयबद्ध तरीके से ताल पर झूमते हुए देखना, यहां पर राज्य की झलक देखने के लिए मिलती हैं। यह फेस्टिवल फरवरी के माह में खासकर मनाया जाता है।

4 / 6

हॉर्नबिल महोत्सव कोहिमा नागालैंड- सर्दियों के मौसम में पूर्वोत्तर राज्यों में भी अनोखे फेस्टिवल मनाए जाते है। यहां पर हॉर्निबिल महोत्सव की धूम रहती है इस फेस्टिवल में आपको नागालैंड में बसने वाली जनजातियों की संस्कृति देखने के लिए मिलती है। अनोखा आदिवासी व्यंजनों का जायका भी लुभाएगा, आप यहां पर होने वाले सेलिब्रेशन जैसे लोक नृत्य, कुश्ती मैच, तीरंदाजी आदि में हिस्सा भी ले सकते हैं।

5 / 6

सोनपुर मेला, बिहार- भारत में अनोखे त्योहार की झलक बिहार में देखने के लिए मिलती है यहां सोनपुर मेला लगता है। यह एशिया का सबसे बड़ा पशुमेला होता है जिसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते है। नवंबर से दिसंबर के बीच सोनपुर मेला घूमने का प्लान बनाएं यह गंडक और गंगा नदी के संगम पर लगता है।

6 / 6

हिमाचल विंटर कार्निवाल, मनाली- सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का मजा ही कुछ और है। मनाली, शिमला, और बाकी हिल स्टेशन में विंटर कार्निवाल मनाया जाता है। इस मौके पर स्कीइंग कम्पटीशन, पैरग्राइडिंग, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक खानपान और हिमाचल की संस्कृति व विरासत को आप यहां देख सकते है। इसके अलावा दिसंबर से फरवरी के बीच आप इस फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते है।

These places celebrate unique festivals during winter season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 08:42 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.