सिंपल लेकिन स्टाइलिश! डेली वियर में छा रहे हैं ये मिनी गोल्ड नोज पिन, देखिए ये लेटेस्ट डिजाइंस
Daily Wear Nose pin: शादी या फंक्शन के लिए तो हैवी ही नोज पिन खरीदना पसंद करते है लेकिन डेली वियर के लिए कई नोज पिन स्टाइल है जो हर दिन को बेहतरीन बना देती है। आज हम आपको ऐसी ही 7 नोज पिन डिजाइन के बारे में बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Latest Gold Nose Pins Designs: महिलाओं के लिए मेकअप करना जितना जरूरी होता है उतना ही एक्सेसरीज का ख्याल रखना भी। बचपन से ही महिलाओं को नाक औऱ कान छिदवा दिए जाते है। नाक में नोज पिन पियरसिंग कराने का अलग ही क्रेज महिलाओं में देखने के लिए मिलता है। शादी या फंक्शन के लिए तो हैवी ही नोज पिन खरीदना पसंद करते है लेकिन डेली वियर के लिए कई नोज पिन स्टाइल है जो हर दिन को बेहतरीन बना देती है। आज हम आपको ऐसी ही 7 नोज पिन डिजाइन के बारे में बता रहे है।
जिग-जैग गोल्ड नोज पिन डिजाइन - आप डेली वियर के लिए यह नोज पिन डिजाइन को स्टाइल कर सकते है। यह फंकी और अलग-अलग शेप में मौजूद शानदार नोज पिन डिजाइन है। यह आपको टिपिकल एथनिक लुक से बचाने का काम करती है। इस डिजाइन की नोज पिन क्लासी और स्टाइलिश लगती है।
Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने के हैं शौकीन? जानें किन लोगों को इससे बना लेनी चाहिए दूरी
Skin Care: सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी! गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Phalsa Benefits: गर्मियों का असली दुश्मन है ये छोटा सा फल, फायदे जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना
Liver Detox: क्या आपका लिवर हो रहा है कमजोर? ये 5 आसान उपाय करेंगे नेचुरल डिटॉक्स
फैंसी गोल्ड नोज पिन डिजाइन - इस डिजाइन की नोज पिन खरीदते है तो आपको बोहो लुक मिल जाता है। इसमें आप मिडिल नोज रिंग भी पहन सकती हैं। आप इस साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह ट्रेडिशनल के साथ इंडो वेस्टर्न लुक देती है।
कमल नोज पिन डिजाइन- महिलाओं के लिए इस प्रकार की नोज पिन डिजाइन ट्रेंड्स में है। इसके लिए आपको सिंपल कमल नोज पिन और स्टोन वर्क वाली कमल नोज पिन पहनना चाहिए। गुलाब और फ्लावर शेप वाली नोज पिन भी मिल जाएंगी। यह दिखने में खूबसूरत और एलिगंट नजर आती हैं। इसे आप इन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
डायमंड नोज पिन डिजाइन- इस नोज पिन स्टाइल को आप डेली वियर के लिए चुन सकते है। इस स्टाइल की नोज पिन आपको छोटे या बड़े हर तरह की डिजाइंस में आसानी से मिल सकती है। आप अपने चेहरे के शेप के अनुसार अलग-अलग तरह की डिजाइंस में अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।
सिंपल स्टोन नोज पिन डिजाइन- डायमंड के अलावा सिंपल स्टोन नोज पिन की स्टाइल भी सबसे फेमस डिजाइन है। इसे आप डेली वियर या स्पेशल ऑकेजन के लिए चुन सकते है।इस तरह की नोज पिन्स में आपको कलरफुल स्टोंस वाली नोज पिन मिल जाएंगी। इतना ही नहीं इसमें आपको अलग-अलग आकार में नोज पिन्स देखने को मिलेंगे।
सर्कल नोज पिन डिजाइन- आप नोज पिन डिजाइन में इस डिजाइन को चुन सकते है। यह एक बहुत अच्छा डेली वियर ऑप्शन हैं। यह आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देती हैं। इन्हें आप कैजुअल, ऑफिस या फिर किसी भी पार्टी में कैसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
हाफ मून नोज पिन डिजाइन- इस डिजाइन को आप डेली वियर औऱ स्पेशल ऑकेजन के लिए खरीद सकते है। हाफ मून नोज पिन का ट्रेंड चर्चा में चल रहा है। इसमें भी आपको ढेरों वेराइटी देखने को मिल जाएंगी। सिंपल के साथ-साथ इसमें लटकन वाली नोज पिंस भी आती हैं।
