हेल्लो बाइकर्स गैंग! ट्रिप पर निकलने का है मन, तो यहां हैं आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन
अगर आपको बाइक से लंबी ट्रिप का शौक है तो जाहिर सी बात है कि लेह लद्दाख जा चुके होंगे। ऐसे में अब आप ये सोच रहे होंगे कि भारत में और कौन सी ख़ूबसूरत जगहे हैं जहां के लिए बाइक ट्रिप प्लान की जा सकती है। तो आइए हम आपको इस फोटो स्लाइड में बताते हैं कुछ बेहतरीन जगहों के नाम--
- Written By: अभिषेक सिंह
मानसून का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप अपने बाइकर्स गैंग के साथ गोवा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आपको बढ़िया चिल करने का मौका मिलेगा। यहां आप बीच पर बेहतरीन पलों का लुत्फ उठा सकते हैं। (सोर्स-सोशल मीडिया)
आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो उत्तराखंड का ऋषिकेश भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां राम झूला लक्ष्मण झूला के साथ मंदिरों और हसीन वादियों के बीच सैर का अलग ही आनंद मिलेगा। (सोर्स-सोशल मीडिया)
मानसून के मौसम में राजस्थान का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। यहां आपको बेहतरीन नजारों के साथ शौर्य की विरासत देखने को मिलेगी। जैसलमेर और उदयपुर जैसी जगहों पर जाने का ख़्वाब तकरीबन हर घुमक्कड़ी आंख में पलता है। (सोर्स-सोशल मीडिया)
नॉर्थ ईस्ट भी बाइक ट्रिप के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यहां आप अरुणाचल, गुवाहाटी, सिक्किम जैसे प्रदेशों में पहुंचकर मस्त मजा कर सकते हैं। अरुणाचल की भोर और गुवाहाटी का शोर आपको भाव विभोर कर देगा। (सोर्स-सोशल मीडिया)
हिमाचल का कसोल भी आपकी बाइक ट्रिप के लिए एक लाजवाब ऑप्शन है। यहां आपको शानदार वादियों मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यह जगह भी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। (सोर्स-सोशल मीडिया)
शिमला-मनाली के लिए भी आप निकल सकते हैं। इस ट्रिप में खास बात यह है कि अगर आप नोएडा, गुड़गांव या दिल्ली में रहते हैं तो वीकेंड पर भी यहां घूम सकते हैं। क्योंकि यहां पहुंचने में आपको मात्र 6 घंटे ही लगेंगे। (सोर्स-सोशल मीडिया)
बाइक से अगर आप विदेश यात्रा का शौक रखते हैं तो नेपाल से बेहतर क्या ही हो सकता है। यहां आपको पोखरा जैसी जगहों का आनंद मिलेगा। इसके साथ ही यह अफोर्डेबल भी रहेगा। (सोर्स-सोशल मीडिया)
