सर्दियों में शरीर को गर्माहट और इम्यूनिटी बूस्ट करते है ये 5 ड्राई फ्रूट्स, जानिए कैसे खाएं
Benefits of DryFruits: अगर आप सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते है तो अपना डाइट में ड्राईफ्रूट्स को शामिल कर सकते है। आपको हम ऐसे 5 ड्राईफ्रूट्स के बारे में बता रहे है जो हेल्दी होते है।
- Written By: दीपिका पाल
Dry Fruits for Winters: सर्दियों में ठंड के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से सेहत के प्रति सजग रहना काफी जरूरी है। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते है तो अपना डाइट में ड्राईफ्रूट्स को शामिल कर सकते है। आपको हम ऐसे 5 ड्राईफ्रूट्स के बारे में बता रहे है जो हेल्दी होते है।
सर्दियों में खजूर मार्केट में मिलने लगते है। इनका सेवन सर्दियों में करना ज्यादा हेल्दी होता है। खजूर में डाइटरी फाइबर, नेचुरल शुगर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को खून की कमी दूर होती है। आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।
‘स्वस्थ समृद्ध गांव’ अभियान को बड़ी सफलता: संभाजीनगर की सभी 878 ग्राम पंचायतों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Yoga For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 3 योगासन, दिल भी रहेगा स्वस्थ
‘जहरीली’ हुई दुनिया की थाली! WHO की चेतावनी- दूषित भोजन से हर साल 15 लाख मौतें, बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
सर्दियों में अंजीर का सेवन करना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज और कॉपर से भरपूर होता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र को बेहतर बनाता है। अंजीर का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की समस्या दूर होती है।
सर्दियों में पाचन की प्रक्रिया काफी धीमी होती है। इसके लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते है। सर्दियों में अखरोट खाने के कई फायदे होते है।अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट्स, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट, वजन कंट्रोल और ब्रेन हेल्थ को फायदा मिलता है।
सर्दियों में आपको बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम को अगर आप रोजाना सेवन कर रहे है तो यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। विटामिन ए, विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। बादाम ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद होते है।
सर्दियों में आपको मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए। यहां पर मूंगफली में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। इनका,सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, जोड़ों और हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है।
