दिल को छू जाएगी ‘शर्मा जी की बेटी’ की कहानी, जानें फिल्म के बारे में 5 बातें
शर्मा जी की बेटी ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा डायरेक्ट की गई पहली फिल्म है। हंसी और दिल को छू लेने वाले पलों का उनका मिश्रण एक ऐसी कहानी बनाता है, जिसे हर उम्र के लोग एंजॉय करेंगे।
- Written By: सोनाली झा
ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म शर्मा जी की बेटी का प्रीमियर 28 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेसेज मौजूद हैं।
शर्मा जी की बेटी की कहानी तीन महिलाओं के जीवन पर आधारित है। इसमें ज्योति का किरदार है, जो अपने करियर और परिवार को संभालती है। किरण, जो खुद को मुंबई की बिजी लाइफ में फिर से फिर से ढूंढ पाती है। तन्वी, एक युवा क्रिकेटर है, जो शादी से कहीं ज्यादा अपनी लाइफ से चाहती है।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
शर्मा जी की बेटी में अलग-अलग पीढ़ियों की पांच महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ाव को खूबसूरती से दिखाती है। यह एक ऐसी कहानी है, जिससे हर कोई जुड़ सकता है।
शर्मा जी की बेटी में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर के साथ-साथ युवा कलाकार अरिस्ता मेहता और वंशिका तपारिया भी हैं। यह फिल्म हर किसी के लिए देखने लायक बन गई है।
यह फिल्म महिला सशक्तिकरण, खुद की खोज और लचीलेपन जैसे अहम मुद्दों पर बात करती है। यह मॉडर्न शहरी महिलाओं के संघर्ष और सफलताओं को गहराई से दिखाती है, जो दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ती है।
शर्मा जी की बेटी ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा डायरेक्ट की गई पहली फिल्म है। उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। ताहिरा फिल्म में एक नया और विचारशील नजरिया लेकर आई हैं।
यह मजेदार फिल्म भारत के मिडिल क्लास परिवारों की भावना और मूल्यों को दर्शाती है। यह उनके सपनों, लक्ष्यों और उनके जीवन के अहम पलों का जश्न मनाती है।
