-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Shiv Sena Ubt Aggressive On Hindi Language Holi Of Gr Burnt Across Maharashtra
हिंदी भाषा पर UBT आक्रामक, महाराष्ट्र भर में जलाई गई GR की होली, देखें तस्वीरें
Maharashtra Hindi Controversy: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के खिलाफ जगह-जगह शिवसेना यूबीटी ने आक्रामक रूप धारण कर लिया है। यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने हर जिले में आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार के त्रिभाषा सूत्र से संबंधित सरकारी आदेश की प्रति जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।
- Written By: प्रिया जैस
हिंदी के खिलाफ आक्रामक हुआ यूबीटी (सौजन्य-एक्स)

राज्य के स्कूलों में पहली कक्षा से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी या कोई और भाषा पढ़ाए जाने का निर्णय फडणवीस सरकार ने लिया है। सरकार के निर्णय खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को आजाद मैदान में उग्र आंदोलन किया।

आंदोलनकारियों ने सरकार के त्रिभाषा सूत्र से संबंधित सरकारी आदेश की प्रति जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, मनसे नेता नितिन सरदेसाई, विधायक आदित्य ठाकरे, शिवसेना सांसद संजय राउत, सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, सुभाष देसाई, संतोष शिंदे, अभिनेता हेमंत धोमे, कांग्रेस प्रवक्ता युवराज मोहिते भी मौजूद रहे।
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
छत्रपति संभाजीनगर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारी, 444 पुलिसकर्मियों का रहेगा बंदोबस्त
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार

हिंदी को अनिवार्य करने के मुद्दे पर मराठी अभ्यास केंद्र और अन्य समान विचारधारा वाले संगठनों की मुंबई में बैठक हुई थी। इसके बाद सरकारी आदेश की होली जलाने का निर्णय लिया गया। इस विरोध प्रदर्शन में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों के साथ-साथ महा विकास अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस आंदोलन के खिलाफ मनसे ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों ने बड़ी मात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके उद्धव ठाकरे ने हिंदी विरोध पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार में शामिल सभी लोग गुलाम नहीं बने हैं। इसका हमें संतोष है।

उद्धव ने कहा कि जिस तरह से आजाद मैदान में हिंदी अनिवार्य के जीआर की होली जलाई गई, उसी तरह पूरे राज्य में हिंदी अनिवार्य सरकारी आदेश की सांकेतिक होली भी जलाई गई है।

हिंदी अनिवार्य करने के विरोध में मुंबई समेत नासिक, ठाणे और पुणे में भी प्रदर्शन हुए। दूसरी ओर इसके विरोध में भाजपा की ओर से भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंबई में बीजेपी विधायक राम कदम ने ठाकरे की शिवसेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल मराठी अभ्यास केंद्र और समान विचारधारा वाले संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने यह कहा कि हम इस प्रदर्शन में शामिल हुए इसका अर्थ यह नहीं है कि हम हिंदी विरोधी हैं लेकिन हम हिंदी की अनिवार्यता के विरोधी हैं।

ठाकरे गुट की शिवसेना की ओर से दादर स्थित शिवसेना भवन परिसर में बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों पर लिखा है – हिंदी थोपने वाले सरकारी निर्णय की होली जलाएं, मराठी व्यक्ति की एकजुटता की ताकत दिखाएं। इस बीच संजय राउत ने कहा कि मुंबई में होने वाले इस आंदोलन के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।
Shiv sena ubt aggressive on hindi language holi of gr burnt across maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Jun 24, 2026 | 06:02 AMअब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMJPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Jun 23, 2026 | 11:17 PMExplainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
Jun 23, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM


















