Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तस्वीरों में देखें-पहलगाम आतंकी हमले का भयावह मंजर, नेवी के लेफ्टिनेंट को धर्म पूछ कर मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हैं। मृतकों में 2 विदेशी व 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। तस्वीरों के माध्यम से देखें हमले का भयावह मंजर

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Apr 23, 2025 | 01:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को दोपहर 2.45 मिनट पर आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 27 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हैं। हमला बैरसन घाटी में हुआ, जो पहलगाम से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दहशतगर्द धर्म पूछकर गोली मार रहे थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। मरने वालों में 2 विदेशी पर्यटक व दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। तस्वीरों के माध्यम से देखें हमले की भयावहता

2 / 9

पहलगाम आतंकवादी हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें
1

आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

2

Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज

3

वफादारी का सर्वोच्च बलिदान : जब आतंकियों की गोली के आगे ढाल बन गए सेना के ये बेजुबान ‘परमवीर’

4

326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य

3 / 9

हमले के बाद उक्त तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रही हैं। ये तस्वीर हरियाणा के रहने वाले नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल की है। 26 वर्षीय विनय को आतंकियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। उनकी एक सप्ताह पहले शादी हुई थी।

4 / 9

बिहार के मनीष रंजनी की पत्नी और बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाते सेना के जवान। इस दौरान वह बिलख बिलख कर रोती रहीं।

5 / 9

हमले में घायल महिला को अस्पताल में ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य, इस घटना में मरने वालों में दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

6 / 9

आतंकी हमले के बाद कश्मीर घूमने गये पर्यटक में डर और घबराहट साफ तौर पर दिख रही है। बड़ी संख्या में सैलानी घर वापसी कर रहे हैं। पहलगाम में साधन का इंतजार करते हुए पर्यटक।

7 / 9

जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ मंत्री सकीना इटू घायलों से मिलने अंनतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 14 लोग घायल हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर है।

8 / 9

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया।

9 / 9

घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने मृतकों को श्रद्धाजंलि दी।

See pahalgam terror attack in pictures

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Jammu and Kashmir
  • Terrorist Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.