वीर साहू हरियाणवी सिंगर कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्हें भी अपनी सिंगिंग के लिए जाना जाता हैं। वह हरियाणा और पंजाब में काफी पॉप्युलर हैं।
वीर साहू का जन्म हरियाणा के मदनहेरी गांव में हुआ था। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
वह ‘खलनायक’, ‘रसूक आला जाट’, ‘यार लैंडलॉर्ड’ जैसे गानों के लिए फेमस हैं।
खबरों के मुताबिक, वीर ने सिंगिंग और ऐक्टिंग के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी।
सपना और वीर की शादी जनवरी में हुई थी।
सपना की मां के मुताबिक, वीर के फूफाजी का निधन हो गया था। जिसके चलते उन्हें शादी की बात छिपानी पड़ी।
सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
सपना ने किस डेड को बेटे को जन्म दिया यह तो पता नहीं। लेकिन, यह खुशखबरी 6 अक्टूबर को बाहर आई है।
वीर साहू ने अपने फेसबुक लाइव में बताया कि वह जल्द बेटे के साथ लाइव आएंगे।
वीर की फिल्म थड्डी- बड्डी काफी पॉपुलर हुई थी। इससे उन्हें पहचान मिली थी।
मार्च 2019 में उनका गाना ‘शीबा की रानी’ भी चर्चा में रहा था। मार्च 2020 में सॉन्ग ‘देवदास’ रिलीज हुआ था।