रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड से साउथ तक दिखी चमक
Vijay-Rashmika Reception Inside Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में कृति सेनन, करण जौहर, नीना गुप्ता, अल्लू अर्जुन, मृणाल ठाकुर, राम चरण और नागार्जुन समेत कई सितारे शामिल हुए।
- Written By: सोनाली झा
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। इस मोके पर लाल साड़ी में रश्मिका और सफेद कुर्ता-धोती में विजय नजर आए। दोनों ने पैपराजी को खूब सारे पोज दिए। विजय और रश्मिका परिवार के साथ पैपराजी के सामने आए। दोनों ने पूरे परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाए।
कृति सेनन रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में बेहद स्टाइलिश लहंगे में नजर आईं। उनके ट्रेडिशनल लुक ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं फिल्ममेकर करण जौहर भी इस खास मौके पर पहुंचकर कपल को शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
मृणाल ठाकुर भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचीं। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी मृणाल की मौजूदगी ने इस खास शाम की रौनक और बढ़ा दी।
रश्मिका और विजय की खुशियों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शिरकत कर जश्न में चार चांद लगा दिए। अल्लू अर्जुन की मौजूदगी ने रिसेप्शन की रौनक और बढ़ा दी।
नीना गुप्ता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचीं। इस खास शाम पर नीना सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जो उनके व्यक्तित्व पर खूब जंच रहा था। इवेंट में उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था। उन्हें देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वह 66 वर्ष की हैं।
राणा दग्गुबाती अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। दोनों ने कलर-कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहनकर एंट्री ली, जिससे उनकी जोड़ी बेहद आकर्षक लग रही थी। इवेंट में पहुंचते ही कपल ने मुस्कुराते हुए कैमरों के सामने पोज दिए और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में शामिल हुए। राम चरण ने कपल को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।
दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ पत्नी अमाला अक्किनेनी और बेटे नागा चैतन्य भी मौजूद रहे। हालांकि नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला इस रिसेप्शन में नजर नहीं आईं। इसके बावजूद नागार्जुन परिवार की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी।
