आर माधवन से विक्की कौशल तक, सेलेब्स ने दी नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई
पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भला फेक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर भारत घर से झूम उठा है। नेटीजेंस से लेकर सेलेब्स तक, नीरज की जीत पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाढ़ लगा दी है।
- Written By: सोनाली झा
एक्टर विक्की कौशल ने नीरज चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। एक्टर ने स्टोरी में लिखा कि सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। आप हमेशा हमें गौरवान्वित करते हैं, भाई नीरज चोपड़ा।
एक्टर आर माधवन में न केवल नीरज को बधाई दी, बल्कि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की भी सराहना की।
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि क्या शानदार मैच था, ओलंपिक रिकॉर्ड के लिए बधाई अरशद नदीम और खेल ने आज रजत पदक जीता, नीरज चोपड़ा दोस्तों।
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी नीरज चोपड़ा के लिए बधाई संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि वाह! नीरज, आपने फिर से कमाल कर दिया! अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई! भारत गर्व से झूम रहा है।
करीना कपूर खान ने नीरज चोपड़ा की प्रशंसा करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। अपनी पोस्ट में, उन्होंने नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। पोस्ट में लिखा चैंपियन।
नीरज चोपड़ा (सौजन्यः एक्स)
नीरज ने आगे कहा कि प्रतियोगिता कठिन थी और हर एथलीट का अपना दिन होता है। आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारा राष्ट्रगान आज भले ही न बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में इसे सुना जाएगा।
