महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नेताओं ने किया मतदान, भारी संख्या में मतदान करने की जनता से की अपील
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। राज्य में लाखों की संख्या में जनता मतदान कर रही है। मतदान हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसी दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी मतदान कर अपनी ड्यूटी निभाई।
- Written By: विधी शर्मा
देवेंद्र फडणवीस: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
एकनाथ शिंदे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे में अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया।
दतिया उपचुनाव: चुनावी दंगल आखिरी दौर में, प्रचार के आखिरी पालो में दोनों दलों ने झोंकी ताकत
अरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
संसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
MP में अब नो-मीटिंग फ्राइडे: हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे सीएम, मंत्री और अफसर; शुरू होगा जन विश्वास अभियान
अजीत पवार: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बारामती से वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार सत्ता में महायुति की सरकार बनने जा रही है।
नाना पटोले: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली से पार्टी के उम्मीदवार नाना पटोले ने वोट डाला। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार महाविकास अघाड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।
उद्धव ठाकरे: शिवसेना गुट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई से मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान कर राज्य के आत्मसम्मान की रक्षा करने का आग्रह किया है।
नितिन गडकरी: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। देश में सत्तारूढ़ सरकार के बारे में बात करते हुए उन्होंने जनता से वोट डालने की अपील की।
