मोटापा अब कम नहीं करेगा आपको फैशन में पीछे, प्लस साइज की महिलाएं पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट
मोटापे या प्लस साइज महिलाओं को अपने साइज की वजह से कपड़े चुनने में परेशानी आती है। इसके लिए आज हम आपको कुछ आउटउिट के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपको कंफर्टेबल महसूस कराते है।
- Written By: दीपिका पाल
Fashion Tips for Women:मोटापा हर बार किसी ना किसी के आड़े आ जाता है। मोटापे या प्लस साइज महिलाओं को अपने साइज की वजह से कपड़े चुनने में परेशानी आती है। इसके लिए आज हम आपको कुछ आउटउिट के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपको कंफर्टेबल महसूस कराते है। चलिए जानते हैं इन आउटफिट के बारे में..
स्लिम फिट जींस और ओवरसाइज शर्ट- प्लस साइज महिलाएं इस आउटफिट को अपना सकते है। अगर आप ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं, तो स्लिम-फिट जींस के साथ ओवरसाइज शर्ट पहनें. यह लुक न केवल फैशनेबल है बल्कि इसे पहनकर आप काफी कॉन्फिडेंट भी फील करेंगी.
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
Explainer: अमेरिका का गोला-बारूद खत्म! ट्रंप ने तैयार कर लिया नया प्लान, अब जंग से नहीं ऐसे जीतेंगे मिडिल ईस्ट
1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला; महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
ए-लाइन ड्रेस- फैशन के मामले में प्लस साइज महिलाएं ये आउटफिट ट्राई कर सकते है। ए-लाइन ड्रेस कमर से बाहर निकलती हैं और एक फ्लोइंग जैसी शेप बनाती है. ये प्लस साइज वाली लड़कियों के लिए एकदम सही आउटफिट है। आप सिंपल ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं लेकिन इसके साथ वेस्ट बेल्ट पेयर करना बिल्कुल न भूलें।
हाई-वेस्ट पलाजो पैंट और ट्यूनिक- यहां पर प्लस साइज महिलाओं के लिए आउटफिट की बात की जाए तो, पलाजो पैंट बेहद आरामदायक और फैशनेबल होते हैं इसे आप किसी भी तरीके से पहन सकते है। लंबे ढीले ट्यूनिक्स के साथ पहनें ताकि एक समान सिल्हूट मिले. यह पेयर कैजुअल या सेमी-फॉर्मल मौकों के लिए शानदार आउटफिट है।
फ्लोई मैक्सी ड्रेस- फैशन के मामले में प्लस साइज महिलाओं के लिए फैशन के मामले में फ्लोई मैक्सी ड्रेस का स्टाइल सही है। बैंडेड कमर और फ्लोइंग स्कर्ट वाली मैक्सी ड्रेस आपके फिगर को अच्छा दिखाएगी. अपने सनड्रेस कलेक्शन में वैरायटी लाने के लिए फ्लोरल मोटिफ्स, स्ट्राइकिंग पैटर्न या मोनोटोन रंगों का वाली ड्रेस को शामिल करें।
स्ट्रेट-लेग पैंट के साथ पेप्लम टॉप -अगर आप ट्रेंडी दिखने के साथ-साथ अपनी कंफर्टेबल लुक चाहती हैं तो पेप्लम टॉप परफेक्ट ऑप्शन है.ये स्ट्रेट-लेग पैंट के साथ अच्छे लगते हैं, जो लुक को स्लीक फिनिश देने का काम करते हैं।
