इस राधा अष्टमी पर राधारानी को लगाएं इन खास चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

जन्माष्टमी के 15 दिन बाद भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधाअष्टमी का त्योहार मनाते है। इस दिन ही श्री राधारानी का जन्म हुआ था। इस दिन पर विधि-विधान के साथ राधारानी की पूजा की जाती है तो वहीं पर विशेष भोग भी लगाया जाता है। अगर आप कई खास प्रकार की चीजों का भोग लगा रहे हैं तो आपको इन प्रिय चीजों के बारे में भी जानना चाहिए।
Radha Ashtami 2024, Shree Radharani
राधाअष्टमी पर इन चीजों का लगाएं भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on
Radha Ashtami 2024, Hindu Religion, Radha Ashtami Bhog
हिंदू धर्म में हर व्रत का महत्व होता हैं इसमें जन्माष्टमी के 15 दिन बाद भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधाअष्टमी का त्योहार मनाते है। इस दिन ही श्री राधारानी का जन्म हुआ था तो वहीं पर इस बार यह 11 सितंबर को पड़ रही है। इस खास दिन पर राधारानी को कई प्रिय चीजों का भोग लगाना जरूरी होता है ऐसा करने से देवी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
Radha Ashtami 2024, Hindu Religion, Radha Ashtami Bhog
1- मालपुए- राधाअष्टमी पर श्री राधारानी को आप भोग के रूप में यह मिठाई लगा सकते हैं जो सबसे खास ब्रज की होती है। कहा जाता हैं इस चीज का भोग लगाने से घर का क्लेश दूर होता हैं और शांति बनी रहती है।
Radha Ashtami 2024, Hindu Religion, Radha Ashtami Bhog
2- मोहनथाल- राधाअष्टमी पर श्री राधारानी को आप भोग के रूप में इस खास प्रकार के भोग को लगा सकते हैं, ब्रज के जितने भी मंदिर हैं जहां युगल जोड़ी विराजमान है, वहां इस मिठाई का भोग जरूर लगता है।
Radha Ashtami 2024, Hindu Religion, Radha Ashtami Bhog
3-खीर मोहन- राधाअष्टमी पर श्री राधारानी को आप भोग के रूप में यह मिठाई लगा सकते हैं यह दूध के छेने से बनी मिठाई होती हैं जिसका भोग लगाने से राधा रानी खुश हो जाती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com