Old Saree Garba Look: मम्मी की पुरानी साड़ी से बनाएं 5 स्टाइलिश गरबा लुक, बिना 1 रुपया खर्च किए दिखें सबसे अलग

Garba Look From Old Saree: पुरानी साड़ी से बिना पैसे खर्च किए बनाएं 5 स्टाइलिश गरबा लुक। लहंगा स्टाइल ड्रेप से लेकर धोती फ्यूजन और डबल-पल्लू लुक तक, जानें साड़ी को नए अंदाज में पहनने के आसान तरीके।
Navratri garbas look mom old saree styling Reuse ideas.
गरबा लुकफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Old Saree Garba Look
मम्मी की पुरानी बनारसी या सिल्क साड़ी को पेटीकोट के ऊपर घेरदार अंदाज में ड्रेप करके लहंगा लुक पाएं। पल्लू को ब्लाउज के साथ स्टाइल करें और कमरबंद, झुमकों व चूड़ियों से गरबा लुक को पूरा करें।फोटो.सोशल मीडिया
Old Saree Garba Look
हल्की कॉटन या चंदेरी साड़ी को धोती स्टाइल में ड्रेप करके ऐसा फ्यूजन लुक बनाएं, जिसमें गरबा करते समय मूवमेंट आसान रहे। इसके साथ फिटेड ब्लाउज या क्रॉप टॉप पहनें और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से लुक को खास बनाएं।फोटो.सोशल मीडिया
Old Saree Garba Look
जॉर्जेट या ऑर्गेंजा साड़ी को कंधों पर केप की तरह ड्रेप करें, ताकि उसका खूबसूरत बॉर्डर और पल्लू आपके लुक को रॉयल टच देगा। इसे प्लेन टॉप, फिटेड पैंट और बेल्ट के साथ पहनकर मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Old Saree Garba Look
अपनी सादी स्कर्ट और ब्लाउज को मम्मी की पुरानी साड़ी के पल्लू से नया अंदाज दें। साड़ी को कमर पर ड्रेप करके कंधे पर पल्लू लें, जिससे बिना नया आउटफिट खरीदे ही आपका लुक फेस्टिव और आकर्षक बन जाएगा।फोटो.सोशल मीडिया
Old Saree Garba Look
अपनी एक साड़ी के साथ मम्मी की दूसरी साड़ी को कॉन्ट्रास्टिंग पल्लू की तरह ड्रेप करें। इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहनें, ताकि साड़ियों का रंग और ड्रेप खास तौर पर उभरकर आए।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com