Narali Bhat Recipe: नारली पूर्णिमा पर बनाएं महाराष्ट्र की स्वादिष्ट पारंपरिक मीठी भात, नोट करें रेसिपी

Narali Purnima Recipe: नारली पूर्णिमा पर घर में बनाएं नारियल, गुड़ और चावल से तैयार होने वाला स्वादिष्ट नारली भात। महाराष्ट्रियन तरीके से बनने वाली यह पारंपरिक मीठी भात स्वादिष्ट और जायकेदार बनती है।
Narali bhaat recipe narali purnima 2026 coconut jaggery rice
नारली भात फोटो.सोशल मीडिया
Updated on
Narali Bhaat Recipe
नारियल, गुड़ और चावल से बनने वाला नारली भात महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाइयों में शामिल है। नारली पूर्णिमा पर इसे घर पर जरूर बनाएं।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
नारली भात बनाने के लिए चावल, ताजा कसा हुआ नारियल और गुड़ इसकी मुख्य सामग्री होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए घी, इलायची, काजू, किशमिश, लौंग, दालचीनी और थोड़ा केसर भी लें।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
पहले चावल को भिगोकर रखें। चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर चावल अलग रख दें।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लौंग, दालचीनी और इलायची डालें। अब चावल डालकर हल्का भूनें। पानी, केसर और थोड़ा नमक डालकर चावल को पकने दें।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
दूसरी कड़ाही में थोड़ा घी डालकर काजू और किशमिश भूनें। अब इसमें कसा हुआ नारियल और गुड़ डालें। धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक गुड़ अच्छी तरह पिघल न जाए।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
पके हुए चावल में तैयार नारियल और गुड़ का मिश्रण डालें। इसे धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि चावल के दाने टूटें नहीं। अब इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें।फोटो.एआई
Narali Bhaat Recipe
ऊपर से काजू, किशमिश और थोड़ा नारियल डालकर सजाएं। गर्म या ठंडा, दोनों तरह से नारली भात का स्वाद अच्छा लगता है। नारली पूर्णिमा पर परिवार के साथ इसका आनंद लें।फोटो.एआई

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com