Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानवता, प्रेम और शांतिदूत ‘मदर टेरेसा’ को आज ही के दिन मिला था नोबेल पुरस्कार

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मेसीडोनिया में) में हुआ था। मदर टेरेसा का वास्तविक नाम ‘अगनेस गोंझा बोयाजिजू’ था। अलबेनियन भाषा में गोंझा का अर्थ फूल की कली होता है। जब वह मात्र आठ साल की थीं तभी इनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद इनके लालन-पालन की सारी जिम्मेदारी इनकी माता द्राना बोयाजू के ऊपर आ गयी। यह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। इनके जन्म के समय इनकी बड़ी बहन की उम्र 7 साल और भाई की उम्र 2 साल थी, बाकी दो बच्चे बचपन में ही गुजर गए थे।

  • Written By: रंजन सिंह
Updated On: May 28, 2024 | 11:07 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मदर टेरेसा (Mother Teresa), भारत में यह नाम हर एक बच्चा जानता है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव समाज की सेवा में लगा दिया। उन्हें शांति के लिए 1979 के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

 
[/caption]

सम्बंधित ख़बरें

सरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब

परिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल

Mumbai में मिस्टिंग मशीनें होंगी बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच BMC के फैसले पर सवाल

RTE बकाया फीस पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2019 से अटका था करोड़ों का फंड, 6 हफ्तों का दिया समय

मदर टेरेसा कैथोलिक नन थी। जिन्होंने दुनिया को शांति का पैगाम दिया और उन्हें शांति दूत भी कहा जाता है। उनका जन्म यूगोस्लाविया में 26 अगस्त 1910 को हुआ था। उनका असली नाम ‘एग्नेस गोंझा बोयाजिजू’ था। 18 वर्ष की आयु में दीक्षा लेकर वे सिस्टर टेरेसा बनीं थीं। उनके पिता एक साधारण व्यवसायी थे।

[/caption]

गरीबों को गले लगाना और बीमार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करने वाली मदर टेरेसा का संबंध भारत के कोलकाता से रहा है।

 गरीबों को गले लगाना और बीमार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करने वाली मदर टेरेसा का संबंध भारत के कोलकाता रहे रहा है।[/caption]

मदर टेरेसा 1929 में भारत आईं और अध्यापन से जुड़ गईं। कोलकाता में पढ़ाने के दौरान लोगों की गरीबी को देखकर वे कच्ची बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करने में लग गईं।

अपने मानवीय कार्यों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। टेरेसा को भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ‘ज्वैल ऑफ इंडिया’ भी मिल चुका है।

 
[/caption]

मदर टेरेसा को पोप फ्रांसिस ने ‘सेंट टेरेसा’ की उपाधि से नवाजा था। हालांकि एक कार्यक्रम में उन्होंने शामिल होने से इनकार कर दिया था। जिसमें नोबेल सम्मान भोज था।

भारत में गरीबों की मदद के लिए उन्होंने 192000 डालर की पुरस्कार राशि का भलाई में लगाने के लिए किया था। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। जो ‘अल्फ्रेड नोबेल’ के नाम रखा गया था।

 

टेरेसा ने गरीब लोगों के इलाज और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘निर्मल हृदय’ और ‘निर्मला शिशु भवन’ नाम से आश्रम स्थापित किये थे। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्थापित की गई मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शाखाएं 130 देशों में फैल कर 700 मिशन स्थापित कर चुकी हैं।

मदर टेरेसा को 1979 में ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया।

 
मदर टेरेसा का 5 सितंबर 1997 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन बीमार, अनाथ, गरीब, असहाय लोगों की सेवा में लगाया।[/caption]

मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को देखते हुए 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने उनकी पुण्यतिथि को ‘इंटरनेशनल चैरिटी डे’ के रूप मनाने का फैसला लिया। 2012 से उनकी पुण्यतिथि ‘इंटरनेशनल चैरिटी डे’ के रूप में मनाई जाती है।

 

Mother teresa this day nobel prize was received for service work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2020 | 12:56 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.