भारतीय टीम ने इस साल के अंतिम टी20 मुकाबले में बनाए कई कीर्तिमान, सूर्या को पछाड़ कर ये खिलाड़ी बना टॉप स्कोरर
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित और विराट ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। आईए जानते हैं इस साल भारत के लिए कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ने इस साल 2024 में अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेल लिया है। अब इस साल भारतीय टीम को कोई टी20 मुकाबले नहीं खेलने हैं। टी20 क्रिकेट के लिहाज से भारत के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। इस साल भारत ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई हैं।
भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने 2007 के बाद टी20 का खिताब जीता था। यह साल भारतीय टीम के लिए काफी मजेदार रहा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित और विराट ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। आईए जानते हैं इस साल भारत के लिए कौन से बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए...
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
संजू सैमसन ने पिछले 5 मुकाबलों में तीन शतक जड़कर इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सैमसन ने साल 2024 में कुल 12 पारियों में सर्वाधिक 436 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.60 का रहा।
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने इस साल 429 रन बनाए। आखिरी टी20 मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा 11 मैचों में 378 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वहीं विराट कोहली टॉप-5 में भी नहीं हैं। वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने शानदार कमबैक करते हुए टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। हार्दिक पांड्या 352 रनों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर मौजूद है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 में बैक टू बैक शतक लगाकर तिलक वर्मा ने इस लिस्ट के टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है। वह 306 रनों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
