गणेशोत्सव में पुरूष पहनें इन प्रकार के पारंपरिक परिधान, भगवान गणेश के लगेंगे पक्के भक्त
Ganesh Chaturthi Outfits for men: गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश के भक्त तैयारियां कर रहे है। महिलाएं अपनी तैयारियां तो करती है लेकिन यहां पर पुरुष भी कई प्रकार के पारंपरिक परिधान पहन सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Ganesh Chaturthi Outfits for men: गणेश चतुर्थी यानि गणेशोत्सव की शुरुआत होने में कुछ दिन बचे है। जहां पर 10 दिनों के गणेशोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है। इस मौके पर भगवान गणेश के भक्त तैयारियां कर रहे है। महिलाएं अपनी तैयारियां तो करती है लेकिन यहां पर पुरुष भी कई प्रकार के पारंपरिक परिधान पहन सकते है जो इस प्रकार है...
धोती-कुर्ता- गणेश चतुर्थी के मौके पर आप पारंपरिक परिधानों में से एक धोती-कुर्ता पहन सकते है। यह लुक को आकर्षक बनाने के साथ ही आरामदायक लगता है।इस परिधान को आप किसी भी त्योहार पर पहन सकते हैं। त्योहारों पर आमतौर पर हल्के रंगों के कपड़े पहने जाते हैं इसलिए इस गणेशोत्सव पर सफेद, क्रीम, हल्का नीला या हल्का पीला रंग चुनें। इसके साथ जूतियां पहन सकते है।
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
गणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
बनारसी कुर्ता-पायजामा- गणेश चतुर्थी के मौके पर आप पारंपरिक परिधानों में से बनारसी कुर्ता-पायजामा पहन सकते है।आप बनारसी सिल्क या सूती के हल्के रंग के कुर्ते के साथ सफेद या क्रीम रंग का पायजामा चुन सकते हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जूतियों को पहनें और गले में एक सोने या चांदी की चेन डालें।
कुर्ता-पायजामा- आप गणेश चतुर्थी के मौके पर इस स्टाइल को चुन सकते है। आप किसी भी रंग का कुर्ता चुन सकते हैं, लेकिन सफेद रंग का कुर्ता हमेशा से ही पसंदीदा रहा है। इसके लिए आप ऐसा पायजामा चुनें जो ढीला-ढाला और कंफर्टेबल लगता है।इसके साथ जूतियों को पहनें, जो आपके लुक को पूरा करें।
नेहरू जैकेट के साथ धोती- गणेश चतुर्थी के मौके पर आप पारंपरिक परिधानों में से एक यह आउटफिट ट्राई कर सकते है। नेहरू जैकेट को किसी भी हल्के रंग की धोती के ऊपर पहनें और इसे एक सफेद कुर्ते के साथ मिलाएं। यह कपड़ा आपको एक शाही अंदाज में दिखाएगा।
