निर्मला सीतारमण से हैं कई तरह की उम्मीदें, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव से यादगार हो सकता है बजट 2025
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए जाने वाले बजट 2025 को लेकर सबसे अधिक उम्मीद इनकम टैक्स पे करने वालों को है। 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री देश का पूर्ण बजट पेश करेंगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को साल 2025 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री से लोगों को कई तरह की उम्मीदें हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 फरवरी को अपना पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट होगा।
पुणे: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘अहिल्यादेवी होल्कर कर्जमाफी योजना’ जल्द होगी पूरी; लाखों को मिलेगी राहत
SC ST Creamy Layer और इनकम टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, जानें टैक्स छूट की मांग पर अदालत ने क्या कहा?
Explainer: काला धन के खिलाफ सरकार सख्त, क्या है FAST-DS नियम; जिससे विदेशों में जमा पैसे आएंगे वापस?
गिरते रुपये को संभालने के लिए नया दांव, सरकार ने कैपिटल गेन टैक्स हटाया; देश में आएगा डॉलर का सैलाब!
इनकम टैक्स (सौ. फाइल फोटो )
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर के साथ-साथ, जीडीपी ग्रोथ और महंगाई को कम करने पर विशेष ध्यान दे सकती हैं। महंगाई को लेकर अबकी बजट पर विशेष ध्यान होगा।
देश में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई पॉलिसीज में बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही किसानों के लिए भी कोई खास घोषणा की जा सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया था। ऐसे में इस साल भी कुछ नए ऐलान की संभावना की जा रही है।
बजट 2025 से पहले लगायी जा रही अटकलों के मुताबिक स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है।
20 प्रतिशत टैक्स रेट दायरे की सीमा बढ़ाए जाने की चर्चा की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि 12-15 लाख रुपये की आय से बढ़ाकर 12-20 लाख रुपये तक किए जाने की संभावना है।
