Mahashivratri Home Decor: महाशिवरात्रि के मौके पर घर को इन तरीकों से बनाएं आकर्षक, भगवान शिव की बनेगी कृपा
महाशिवरात्रि से पहले ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के तरीके खोजते है। अगर आप इस त्योहार से पहले अपने घर के मंदिर को सजाना चाहते हैं तो यह सजावट कर सकते है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
Mahashivratri Home Decor Ideas: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना भक्तिभाव के साथ शिवभक्त करते है। महाशिवरात्रि से पहले ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के तरीके खोजते है। अगर आप इस त्योहार से पहले अपने घर के मंदिर को सजाना चाहते हैं तो यह सजावट के तरीके आपके लिए मददगार हो सकते है। चलिए जानते हैं इनके बारे में..
बेलपत्र और आम के पत्ते- महाशिवरात्रि पर अगर सबकुछ पारंपरिक सा लगें तो कितना अच्छा है। इसके लिए आप घर के मंदिर या द्वार को सजाने के लिए बेलपत्र और आम के पत्तों की सहायता से घर को सजा सकते है। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं. साथ ही यह एक पारंपरिक और शुभ तरीका है जो आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा।
कब शुरू हो रहा है सावन 2026? जानिए इस साल पड़ रहे हैं कितने सोमवार और क्या है सावन की महिमा
किस दिन रखा जाएगा मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना रहेगा शुभ
Pradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
रंगोली से करें सजावट- यहां महाशिवरात्रि पर आप रंगोली का उपयोग भी सजावट के लिए कर सकते है। इसके लिए आप रंगोली में भगवान शिव से जुड़ी चीजें डमरू, त्रिशूल, ओम जैसे प्रतीक बनाएं। इस तरह की सजावट आपके काम आ सकती है।
फूलों का करें इस्तेमाल- महाशिवरात्रि के मौके पर सजावट के लिए सबसे बेस्ट तरीका फूलों का हो सकता है। आप यहां फूलों की माला बनाकर घर और मंदिर में सजावट कर सकते हैं। यहां पर फूलों को चुनते समय भगवान शिव की पसंद याद रखें। इसके लिए बेल के फूल, शमी के फूल, कनेर के फूल आप सजावट में ले सकते है।
दीयों से करें सजावट- महाशिवरात्रि के मौके पर आप सजावट के लिए दीयों का तरीका अपना सकते है। इसके लिए आप मंदिर और घर के पूजा स्थल पर घी और तेल के दीये या सुगंधित मोमबत्तियां जलाकर भगवान शिव का स्वागत कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
