Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर ऑफिस और स्कूलों में बनाएं देशभक्ति वाली रंगोली डिजाइन
Independence Day 2025: अगर आप आसान तरीके से देश की थीम से जुड़ी रंगोली बनाकर आज़ादी का जश्न मनाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि रंगोली में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगकेसरिया, सफेद और हरा ज़रूर शामिल हो।
- Written By: दीपिका पाल
Independence Day Rangoli Designs: आने वाले दिन 15 अगस्त को देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है। यह दिन आजादी दिवस के रूप में माना जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में देशभक्ति के साथ ही इस दिवस को मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम होते है तो वहीं पर एक से बढ़कर एक रंगोली भी बनाई जाती है। हम आपको रंगोली में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगकेसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ रंगोली की डिजाइन बता रहे है जिसे आप आसानी से बना सकते है।
फ्लॉवर और झंडे वाली रंगोली- आप स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली बनाना चाह रहे है तो फ्लॉवर और झंडे वाली रंगोली बना सकते है। इस रंगोली की डिजाइन को आप आसानी से घर में उकेर सकते है। इसमें आप किनारों पर फूलों के बजाय राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं।
झंडे की आकृति वाली रंगोली- रंगोली की डिजाइन में आप झंडे की आकृति वाला डिजाइन बना सकते है। इसे आप तिरंगे को केंद्र में रखकर चारों तरफ रंगों से भर सकते हैं। आप चाहें तो दीये या फूलों से डेकोरेशन भी कर सकते हैं। यहां पर रंगोली की डिजाइन बनाकर आप दिन को खास बना सकते है।
गोल आकार की रंगोली- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप गोल आकार की रंगोली तैयार कर सकते है। इस रंगोली को बनाना जितना आसान है उसे बनाने पर यह ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इसमें आप बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं और चारों ओर तिरंगे रंग भरें। यह रंगोली आपको काफी पसंद आएगी।
चम्मच से बनी रंगोली- स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली बनाने की सोच रहे है तो आप स्पून की मदद से इस रंगोली बना सकते है। इसे बनाने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है।
