घर पर पड़े सामान से दिवाली के लिए बनाएं खूबसूरत सजावटी चीजें, बचेगा आपका खर्च
दिवाली का त्योहार भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है इस मौके पर माता लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा करते है। इस मौके पर घर सजाने के लिए आप घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
दिवाली का त्योहार भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है इस मौके पर माता लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा करते है। इस मौके पर घर सजाने के लिए आप घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है। इससे कई तरह का डेकोरेशन बन सकता है।
पेपर वॉल हैंगिंग- यहां पर घर पर पहले से मौजूद रंग-बिरंगे कागजों से आप दीवाली की सजावट के लिए पेपर वॉल बना सकते हैं. इससे आप फुल दिया, मोर और कई तरह के डिजाइन बनाकर दरवाजों और दीवार पर इससे सजावट कर सकते हैं। कागज की मदद से काफी कुछ अच्छा डिजाइन हो जाता है।
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
चलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
पूजा की थाली- देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश जी की पूजा करने के दौरान सजी-धजी पूजा की थाली का होना जरूरी होता है। यहां पर थाली के बॉर्डर पर गोटे या लाल रंग के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही के किनारों को फूलों से सजा सकते हैं. इसके अलावा एक दीया को थाली में चिपकाकर इसके चारों तरफ फूल, गोटा या फिर रिबन लगा सकते हैं।
कागज की लालटेन- दिवाली के दिन लोग आर्टफिशियल लालटेन को खरीदना पसंद करते है। इसे आप बिना किसी मेहनत के अलग-अलग आकार और साइज में बना सकते हैं चाहें तो लाइट्स भी लगा सकते है।
हाथों से पेंट किए दीये- वैसे तो दीवाली पर कुछ लोग सिंपल दीये ही जलाते है लेकिन दिवाली पर रंग-बिरंगे दीयों का भी चलन है। दीयों में अलग कलर से पेंटिग करने के अलावा आप स्टोन, मिरर और ग्लीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दीयों में मोम वेक्स डालकर डेकोरेशन के लिए दीयों का इस्तेमाल किया जाता है।
