मकर संक्रांति पर दिखना है खूबसूरत और स्टनिंग, इन रंगों की पहनें साड़ियां, देखें तस्वीरें
Makar Sankranti Saree Designs: मकर संक्रांति के मौके पर कुछ खास रंगों को पहनने का महत्व होता है। आप मकर संक्रांति के मौके पर इन रंगों की साड़ियां ट्राई कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Makar Sankranti Saree Designs: हर साल की तरह मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाने वाला है। यह खास पर्व वसंत ऋतु की शुरुआत के लिए मनाया जाता है। इस खास त्योहार के मौके पर हर कोई सजने और संवरने पर जोर देते है। मकर संक्रांति के मौके पर कुछ खास रंगों को पहनने का महत्व होता है। आप मकर संक्रांति के मौके पर इन रंगों की साड़ियां ट्राई कर सकते है।
ऑरेंज कलर कांजीवरम साड़ी- मकर संक्रांति के मौके पर आप नारंगी या ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी को पहन सकते है। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज आपके लुक को खास बनाने का काम करता है। इसे आप त्योहार के मौके या वेडिंग सीजन के लिए पहन सकते है।
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
ग्रीन थ्रेड वर्क साड़ी- नारंगी रंग के अलावा हरे रंग का महत्व भी मकर संक्रांति के मौके पर खास होता है। हरे रंग को भी प्रकृति से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए मकर संक्रांति के अवसर पर आप लाइट ग्रीन कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। यहां पर हरे रंग की कर्व बॉर्डर वाली साड़ी जिसपर वाइट थ्रेड वर्क से डिजाइन बनी हो वह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।
पिंक कलर जरी वर्क साड़ी- मकर संक्रांति के मौके पर आप गुलाबी या पिंक कलर की साड़ी पहन सकते है। यहां पर मकर संक्रांति पर आप पिंक कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं। कहते है कि, इस तरह जरी वर्क की साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है।
आप चाहें तो पीले रंग की लाइट फैब्रिक वाली एंब्रॉयडरी साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के थ्रेड जरी वाली साड़ी आपके बहुत स्टनिंग लुक देने का काम करता है।
